टेक एंड गैजेट्स

X Down: ठप पड़ा एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफार्म X, अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे यूजर्स

Twitter Down: डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म का यह आउटेज गुरुवार सुबह 10.44 से 11:55 तक देखा गया। यूजर्स को प्लेटफार्म एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Image

X (Twitter) is down.

Twitter down: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) गुरुवार को दुनियाभर में ठप पड़ गया। यह आउटेज गुरुवार सुबह 10:41 बजे के आसपास देखा गया है। डाउनटाइम के दौरान, एक्स ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया, जिससे यूजर्स को ट्वीट पोस्ट करने या पेज खोलने तक में दिक्कत का सामना करना पड़ा। डाउन डिटेक्टर ने भी एक्स डाउन की पुष्टि की है।

1 घंटे से ज्यादा ठप रहा X

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म का यह आउटेज गुरुवार सुबह 10.44 से 11:55 तक देखा गया। यूजर्स को प्लेटफार्म एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। आउटेज के तुरंत बाद, कई नेटिजन्स ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। यूजर्स का सवाल था कि क्या एक्स काम नहीं कर रहा है।

X (1)

X (1)

प्लेटफार्म पर समस्या भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे के आसपास शुरू हुई और 480 से अधिक यूजर्स ने बताया कि उन्हें अकाउंट एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 58 प्रतिशत से अधिक यूजर्स ने वेबसाइट के साथ समस्याओं की सूचना दी, जबकि 28 प्रतिशत यूजर्स ने एप्लिकेशन के साथ समस्याओं की सूचना दी और 15 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्शन के साथ समस्याओं की सूचना दी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक एक्स ने इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

भारत के इन शहरों में बंद पड़ा एक्स

आउटेज ट्रैकर्स के लाइव आउटेज मैप (नीचे स्क्रीनशॉट) के अनुसार, यूजर्स को दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कटक, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अन्य जैसे शहरों में एक्स में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पूरे भारत से यूजर्स ने एक्स के साथ समस्याओं की रिपोर्ट की है।

इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप भी हुए थे ठप

बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2023 में एक्स की सेवाएं ठप हुई थीं। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स से पहले इस महीने की शुरुआत में मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप भी करीब एक घंटे के लिए आउटेज का शिकार हुए हैं। वहीं इससे पहले मार्च में फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और थ्रेड्स पर लगभग दो घंटे तक आउटेज देखा गया था। इस दौरान यूजर्स ने ऐप्स तक पहुंचने में असमर्थ होने की सूचना दी थी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article