स्पोर्ट्स

टेनिस खिलाड़ी राडुकानू का पीछा करने के आरोपी को विंबलडन देखने का टिकट नहीं दिया गया

Wimbledon 2025: टेनिस खिलाड़ी ऐमा राडुकानू का पीछा करने के आरोपी ने विंबलडन के टिकट हासिल करने की कोशिश की लेकिन ऑल इंग्लैंड क्लब की सुरक्षा प्रणाली ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। ब्रिटिश मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Image

एमा राडुकानु (AP-File)

टेनिस खिलाड़ी ऐमा राडुकानू का पीछा करने के आरोपी ने विंबलडन के टिकट हासिल करने की कोशिश की लेकिन ऑल इंग्लैंड क्लब की सुरक्षा प्रणाली ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। ब्रिटिश मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीबीसी और अन्य ने बताया कि उस व्यक्ति ने 30 जून से शुरू होने वाले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के लिए सार्वजनिक मतपत्र के माध्यम से टिकट के लिए आवेदन करने की कोशिश की लेकिन उसके नाम को हटा दिया गया।

फरवरी में दुबई चैंपियनशिप में उस व्यक्ति ने 22 वर्षीय राडुकानू के प्रति ‘अड़ियल व्यवहार’ दिखाया था जो एक मैच के दौरान भीड़ में उसे देखकर परेशान हो गई थीं। इससे एक दिन पहले उस व्यक्ति ने राडुकानू के लिए एक पत्र छोड़ा था और उसकी तस्वीर ली थी जिससे 2021 की अमेरिकी ओपन चैंपियन परेशान हो गईं थी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article