बिजनेस

चांदी का भाव आज का 27 अगस्त 2026: रक्षाबंधन से ठीक पहले रेट में उलटफेर, जानें अपने शहर में कीमत

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 August 2026: रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-एनसीआर, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 August 2026 : रक्षाबंधन से ठीक पहले चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात तक 0.57% बढ़कर यानी 1361 रुपये बढ़त के साथ 2,40,999 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,39,638 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,42,290 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 2,60,000 रुपये प्रति पर है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। हम यहां आपको दिन भर कीमतों का अपडेट देते रहेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 27 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी का भाव

चांदी की शुद्धता1 किलो चांदी का भाव
999 फाइन सिल्वर₹2,42,290
925 स्टर्लिंग सिल्वर₹2,24,118
900 कॉइन सिल्वर₹2,18,061
800 जर्मन सिल्वर₹1,93,832

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,60,000
मुंबई₹2,60,000
कोलकाता₹2,60,000
चेन्नई₹2,65,000
पटना₹2,60,000
लखनऊ₹2,60,000
मेरठ₹2,60,000
अयोध्या₹2,60,000
कानपुर₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,60,000
नोएडा₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,60,000
जयपुर₹2,60,000
लुधियाना₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,55,100
इंदौर₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,60,000
वडोदरा₹2,60,000
सूरत₹2,60,000
नागपुर₹2,60,000
पुणे₹2,60,000
नासिक₹2,60,000
बैंगलोर₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,65,000
रायपुर₹2,60,000
हैदराबाद₹2,65,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में मामूली सुधार हुआ और यह मंगलवार के 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 500 रुपये बढ़कर 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी मामूली नुकसान के साथ 68.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,411 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,284 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,411 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 69.16 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article