Aaj Ka Rashifal: आज का दिन धार्मिक आस्था और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार चंद्रमा मकर राशि में, राहु कुंभ में, शनि मीन में, शुक्र कन्या में और मंगल मिथुन राशि में हैं। वहीं गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं, जबकि सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में स्थित बताए जा रहे हैं। आज श्रावण माह का अंतिम गुरुवार है, इसलिए शिव उपासना के साथ भगवान विष्णु की पूजा को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। इस दिन रुद्राभिषेक करने के साथ गुरु से जुड़ी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आज का अंकफल 27 अगस्त 2026
सुबह सूर्य को जल अर्पित करना और आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ भी किया जा सकता है। धार्मिक उपायों के साथ सेवा और प्रकृति की देखभाल को भी आज के दिन से जोड़ा गया है। राहगीरों के लिए ठंडे पानी या शरबत की व्यवस्था करना, पेड़-पौधों को पानी देना और पशु-पक्षियों के लिए जल रखना भी अच्छे कार्य माने जाते हैं।
आज का राशिफल 27 अगस्त 2026
1. मेष राशि
आज चंद्रमा का दशम भाव में गोचर आपके लिए विकास के रास्ते खोल सकता है। गुरु चतुर्थ और सूर्य पंचम भाव में शुभ परिणाम दे सकते हैं। राहु लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। कारोबार में नए मौके मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन के लिए प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें और पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और सफेद
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
2. वृषभ राशि
आज चंद्रमा का नवम भाव में गोचर भाग्य का साथ दिला सकता है। नौकरी में अटका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। कारोबार में भी लाभ की संभावना है। परिवार में किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
आज का उपाय: शिव उपासना करें और सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का नौ बार पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
3. मिथुन राशि
आज चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर कुछ मामलों में आपको सावधानी बरतने की सलाह देता है। गुरु दूसरे और सूर्य तीसरे भाव में हैं। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का फैसला सोच-समझकर लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी सावधानी जरूरी है।
आज का उपाय: मूंग और गुड़ का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
4. कर्क राशि
गुरु का आपकी राशि में होना आपके लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर कारोबार और साझेदारी के लिए अच्छा रह सकता है। परिवार में लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वित्तीय लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में घूमने या यात्रा का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और चावल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 55%
5. सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि में स्थित हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं और नई बिजनेस डील आपके पक्ष में जा सकती है। प्रेम जीवन में यात्रा की संभावना है। हालांकि पेट से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें।
आज का उपाय: चावल और गुड़ का दान करें। भगवान गणेश की उपासना करें और गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल और हरा
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
6. कन्या राशि
आज पंचम भाव का चंद्रमा पढ़ाई और रचनात्मक कामों में मदद कर सकता है। आपकी राशि में शुक्र का प्रभाव घर-परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ा सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
आज का उपाय: गुड़ का दान करें और माता दुर्गा की उपासना करें।
शुभ रंग: नारंगी और हरा
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
7. तुला राशि
आज चंद्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर परिवार से जुड़ी खुशियां दे सकता है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों को प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रह सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और यात्रा के योग भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर बहुत अधिक भागदौड़ से बचें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
8. वृश्चिक राशि
गुरु का नवम भाव में गोचर भाग्य को मजबूत कर सकता है, जबकि सूर्य कर्म क्षेत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। कारोबार में आज कुछ संघर्ष रह सकता है, इसलिए जल्दबाजी न करें। ऑफिस के काम में लापरवाही से बचें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें। मंदिर में बेल का पौधा लगाएं और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
9. धनु राशि
आज चंद्रमा दूसरे भाव में हैं और गुरु अष्टम भाव में स्थित हैं। नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में धन आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में घूमने-फिरने की योजना बन सकती है और साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
आज का उपाय: सूर्य पूजा करें और पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
10. मकर राशि
राशि स्वामी शनि का तृतीय भाव में गोचर आर्थिक मामलों में लाभ दे सकता है। गुरु का सप्तम भाव में होना कारोबार और साझेदारी के लिए अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। बड़े भाई का सहयोग लाभ दिला सकता है। कारोबार में लापरवाही से बचें।
आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 60%
11. कुंभ राशि
गुरु का पंचम भाव में गोचर विद्यार्थियों के लिए प्रगति के संकेत दे रहा है। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में कोई नया काम शुरू हो सकता है। धन उधार देते समय सावधानी रखें। वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और छोटी यात्रा का योग बन सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 04 और 05
भाग्य प्रतिशत: 65%
12. मीन राशि
शनि का आपकी राशि में गोचर और सूर्य का छठे भाव में होना नौकरी और कारोबार के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है। शुक्र का सप्तम भाव में गोचर व्यापार में सफलता दिला सकता है। चंद्रमा का एकादश भाव में होना लाभ के संकेत देता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। आंखों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
