क्रिकेट

'सर जडेजा' ये क्या किया? एक ही टेस्ट सीरीज में अब तक 8 नो-बॉल फेंक दिया; अनचाहे रिकॉर्ड के सरताज

एक तरफ जहां दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं, गेंदबाजी में एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया है। भारत ने कोलंबो टेस्ट के दौरान अभी तक कुल 10 नो-बॉल कर दिए हैं। इसमें रवींद्र जडेजा ने अकेले चार नो-बॉल किए हैं। इसके चलते उनका नाम शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गया।

Image

जडेजा ने फेंकी सबसे ज्यादा नो-बॉल।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह साल 2021 से अब तक टेस्ट मैच में सबसे अधिक नो-बॉल फेंकने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं। जडेजा ने मौजूदा ने श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच की सीरीज में अभी तक कुल 8 नो-बॉल फेंक दी है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी तो वहीं, दूसरे टेस्ट मैच में जीत के मुहाने पर खड़ी है। एक तरफ जहां देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरैल, ऋषभ पंत, मानव सुथार और सारांश जैन ने अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया है। वहीं, जडेजा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों ने कुल 4 नो-बॉल फेंकी। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन तक वह चार और नो-बॉल कर चुके हैं। कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर्स अब तक 10 नो-बॉल कर चुके हैं। इसमें से जडेजा अकेले ही 4 नो-बॉल फेंक चुके हैं। इसके चलते जडेजा और भारतीय टीम का नाम एक खास लिस्ट में शामिल हो गया।

2021 के बाद से टेस्ट मैच में स्पिन द्वारा फेंकी गई सबसे अधिक नो-बॉल:-

15 - अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2023

14 - भारत बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2021

10* - भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो एसएससी, 2026

9 - श्रीलंका बनाम वेस्ट इंडीज, नॉर्थ साउंड, 2021

9 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई विश्व कप, 2024

बने पहले स्पिनर

रवींद्र जडेजा साल 2021 से अब तक टेस्ट क्रिकेट सबसे ज्यादा नो-बॉल करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बने। साथ ही वह 2018 से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो-बॉल करने वाले चौथे गेंदबाज बने। इस लिस्ट में कगिसो रबाडा नंबर वन हैं।

2021 से टेस्ट मैचों में स्पिनरों द्वारा सबसे अधिक नो-बॉल:-

88* - रवींद्र जडेजा

40 - नोमान अली

33 - लसिथ अंबुलदेनिया

19 - जैक लीच

17 - जोमेल वारिकन

2018 से टेस्ट मैचों में सबसे अधिक नो-बॉल:-

174 - कगिसो रबाडा (50 मैच)

144 - बेन स्टोक्स (83)

115 - जसप्रीत बुमराह (52)

92 - रविंद्र जडेजा (56*)

80 - केमर रोच (47)

79 - शैनन गैब्रियल (27)

79 - ओली रॉबिन्सन (22)

65 - पैट कमिंस (65)

55 - नील वैगनर (30)

55 - मिशेल स्टार्क (68)

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article