बिजनेस

सोने का भाव आज का 27 अगस्त 2026: रक्षाबंधन से पहले रेट में गिरावट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 27 August 2026: रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-एनसीआर समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी का भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 27 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज फिर कीमतों में गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 0.24% गिरकर यानी 377 रुपये गिरावट के साथ 1,59,286 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,59,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,657.40 डॉलर प्रति औंस है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 27 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम सोने का भाव
24 कैरेट₹1,59,760
22 कैरेट₹1,46,447
20 कैरेट₹1,33,133
18 कैरेट₹1,19,820
16 कैरेट₹1,06,507
14 कैरेट₹93,193
12 कैरेट₹79,880
10 कैरेट₹66,567

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹163130₹149550₹122390
मुंबई₹162980₹149400₹122240
कोलकाता₹162980₹149400₹122240
चेन्नई₹162980₹149400₹127100
पटना₹163030₹149450₹122290
लखनऊ₹163130₹149550₹122390
अयोध्या₹163130₹149550₹122390
मेरठ₹163130₹149550₹122390
कानपुर₹163130₹149550₹122390
गाजियाबाद₹163130₹149550₹122390
नोएडा₹163130₹149550₹122390
गुरुग्राम₹163130₹149550₹122390
चंडीगढ़₹163130₹149550₹122390
जयपुर₹163130₹149550₹122390
लुधियाना₹163130₹149550₹122390
गुवाहाटी₹162980₹149400₹122240
इंदौर₹163030₹149450₹122290
अहमदाबाद₹163030₹149450₹122290
वडोदरा₹163030₹149450₹122290
सूरत₹163030₹149450₹122290
नागपुर₹162980₹149400₹122240
पुणे₹162980₹149400₹122240
नासिक₹163010₹149430₹122270
बैंगलोर₹162980₹149400₹122240
भुवनेश्वर₹162980₹149400₹122240
रायपुर₹162980₹149400₹122240
हैदराबाद₹162980₹149400₹122240

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में 600 रुपये की गिरावट आई और यह 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख के बीच सोने में चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 39.66 डॉलर यानी करीब 1 प्रतिशत गिरकर 4,619.21 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 115 रुपये की तेजी के साथ 1,62,997 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 115 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,997 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,643.42 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

निवेश मंच मुड्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में नरमी आई है क्योंकि कई सप्ताह की जबरदस्त तेजी के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की। उन्होंने कीमती धातु की कीमतों में गिरावट का कारण अमेरिकी व्यक्तिगत उपभोग खर्च (पीसीई) महंगाई रिपोर्ट से पहले डॉलर का मजबूत होना बताया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि महंगाई और मौद्रिक नीति को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख का कोई भी संकेत डॉलर, बॉन्ड प्रतिफल और कीमती धातुओं पर असर डाल सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article