स्पोर्ट्स

South Asian Games: अगले साल पाकिस्तान में होंगे साउथ एशियन गेम्स, भारत कर सकता है बायकॉट

पाकिस्तान 6 साल बाद अगले साल 3 से 11 अप्रैल 2027 तक इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में साउथ एशियन गेम्स के 14वें सीजन की मेजबानी करेगा। साउथ एशिया ओलंपिक काउंसिल (SAOC) ने साउथ एशियन क्षेत्र के इस मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट की तारीखों और वेन्यू को मंजूरी दी। यह पहले 2021 में आयोजित होना था, लेकिन कोविड-19 के चलते नहीं हुआ।

Image

पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होगा साउथ एशियन गेम्स। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान 6 साल बाद अगले साल 3 से 11 अप्रैल 2027 तक इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में साउथ एशियन गेम्स के 14वें सीजन की मेजबानी करेगा। इस्लामाबाद में हाल ही में हुई एक बैठक में, साउथ एशिया ओलंपिक काउंसिल (SAOC) ने साउथ एशियन क्षेत्र के इस मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट की तारीखों और वेन्यू को मंजूरी दी। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2004 में इस्लामाबाद में खेलों की मेजबानी की थी। पाकिस्तान पहली बार 1989 में इसकी मेजबानी करने का मौका मिला था।

ये गेम्स शुरू में 2021 में होने वाले थे, लेकिन COVID-19 महामारी सहित कई कारणों से इन्हें कई बार टाल दिया गया। इसके बाद प्रस्तावित तारीखों को एक बार फिर मार्च से आगे बढ़ाकर अगले साल अप्रैल कर दिया गया। पाकिस्तान 23 साल बाद इन गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले उसने 2004 में इस्लामाबाद में इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया था।

साउथ एशियन संस्था ने लिया जायजा

SAOC ने यह फैसला रविवार को इस्लामाबाद में अपनी एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में लिया। यह बैठक पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन (POA) के अध्यक्ष आरिफ सईद की अध्यक्षता में हुई, जो साउथ एशियन संस्था के अध्यक्ष भी हैं। बैठक में गेम्स की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इवेंट के लिए तीन शहरों के नाम की मंजूरी दी गई। बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने बैठक में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लिया।

बाद में अधिकारियों ने इस्लामाबाद में प्रस्तावित स्पोर्ट्स वेन्यू का निरीक्षण किया। POA के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि भारत के प्रतिनिधि ने वीडियो लिंक के जरिए बैठक में हिस्सा लिया। लेकिन उन्होंने माना कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों को देखते हुए अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि भारत अपना दल इस्लामाबाद भेजेगा या नहीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत के प्रतिनिधि का बैठक में शामिल होना और तारीखों पर सहमति जताना अच्छे संकेत हैं कि भारत इसमें हिस्सा लेना चाहता है।

भारत कर सकता है बायकॉट

बैठक में शामिल एक अन्य आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि किसी भी चरण में भारतीय प्रतिनिधि ने गेम्स में भारत की भागीदारी का संकेत या पुष्टि नहीं की। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने हाल ही में इस्लामाबाद में हुए वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए कोई टीम नहीं भेजी थी। नई दिल्ली में, एक आधिकारिक सूत्र ने बस इतना कहा कि IOA इस मामले पर भारत सरकार की नीति का पालन करेगा। उन्होंने ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं कहा।

इन गेम्स में 28 खेल और 346 मेडल इवेंट होंगे, जिनमें 3,200 से ज्यादा एथलीटों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस इवेंट में बड़ी संख्या में टेक्निकल अधिकारी भी शामिल होंगे। क्योंकि, पाकिस्तान लगभग 4,000 एथलीटों और अन्य विदेशी मेहमानों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गेम्स के लिए बजट को मंजूरी दे दी है और इसे अगले हफ्ते जारी किया जाएगा।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article