स्पोर्ट्स

Asia Hockey Championship Trophy: बिहार की धरती पर पहली बार मेगा इवेंट, इस टीम के खिलाफ उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

Asia Hockey Championship Trophy: भारतीय हॉकी टीम एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए बिहार पहुंच चुकी है। बिहार में पहली बार मेगा इवेंट का आगाज होने जा रहा हैं। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारत का सामना मलेशिया से होगा।

Image

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी। (फोटाे- Hockey India Twitter)

Photo : Twitter

Asia Hockey Championship Trophy: एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी खेलने के लिए गया पहुंची भारतीय हॉकी टीम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। महिला हॉकी टीम एयरपोर्ट से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजगीर के लिए रवाना हुई। भारतीय टीम बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में मलेशिया के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान का आगाज करेगी।

भारतीय टीम के स्वागत के लिए जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती भी मौजूद थे। इस टूर्नामेंट में एशिया की छह दिग्गज टीमें भाग ले रही है। बिहार की धरती पर पहली बार यह मेगा इवेंट होने जा रहा है। यहां की मौजूदा सरकार ने भी अच्छी तैयारी की है। गया एयरपोर्ट और होटल में खिलाड़ियों का ट्रेडिशनल तरीके से स्वागत किया जा रहा है।

इस मौके पर टीम की फॉरवर्ड संगीता कुमारी ने कहा, "हमारी तैयारी अच्छी रही है और हमें पूरी उम्मीद है कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। हमने बेंगलुरु में कड़ी मेहनत की और अपनी मजबूत रणनीतियों बनाने पर फोकस किया है। टूर्नामेंट में सभी टीमें काफी मजबूत हैं। हम प्रत्येक मैच को एक चैलेंज के रूप में देख रहे हैं। हमारी टीम में अच्छी बॉन्डिंग है और हम एक यूनिट के रूप में रोमांचक टूर्नामेंट की उम्मीद कर रहे हैं। हमारा गया में भव्य स्वागत हुआ है और हम सभी इसके लिए उनके आभारी हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करें।"

टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, "बिहार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कोई अंतरराष्ट्रीय इवेंट होने जा रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। एक अच्छे स्तर पर टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए मैं बिहार सरकार की सराहना करता हूं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीम मजबूत है और सबने ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ी मेहनत की होगी। हमारी टीम ने भी कड़ी मेहनत की है और जिस पैमाने पर हम थोड़े कमजोर थे, वहां खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है। यह एक टीम गेम है और हम आप सब को आश्वस्त करते हैं कि इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम एक नई लय में नजर आएगी।"

टीम इस प्रकार है

  • गोलकीपर : सविता, बिच्चू देवी खरीबम
  • डिफेंडर : उदिता, वैष्णवी विठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरमबम, इशिका चौधरी
  • मिडफील्डर : नेहा, सलीमा टेटे (कैप्टन), प्रमिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी
  • फॉरवर्ड : नवनीत कौर, प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग
(आईएएनएस)
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article