IND vs WI 3rd T20I Highlights: आखिरी ओवर में 22 रन बनाकर भी हारा वेस्टइंडीज, भारत ने सीरीज में हासिल की 2-1 की बढ़त
IND vs WI Today T20 Match Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को इंदौर में खेले सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबलें में 14 रन के अंतर से पटखनी देकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। जानिे कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?
IND vs WI 3rd T20I Highlights: आखिरी ओवर में 22 रन बनाकर भी हारा वेस्टइंडीज, भारत ने सीरीज में हासिल की 2-1 की बढ़त
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका संजू सैमसन के रूप में दूसरे ओवर में लगा। सैमसन 3 रन बना सके। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कराकर टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी। अभिषेक शर्मा ने 69 और ईशान किशन ने 37 रन की पारी खेली। दोनों ने टीम को 8.1 ओवर में 115 रन तक पहुंचा दिया था। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 17 गेंद में चार विकेट गंवाकर टीम इंडिया बैकफुट में नजर आने लगी। रोस्टन चेज ने एक ही ओवर में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर(1) को आउट कर दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा स्प्रिंगर का शिकार बने। नमन धीर(10) को गुणाकेश मोती ने चलता कर दिया। 135 रन पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद उपकप्तान तिलक वर्मा और नीतीश ने पारी को संभाला और टीम को 150 रन के पार ले गए। लेकिन 169 के स्कोर पर नीतीश रेड्डी पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा 28 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल ने टीम को 200 रन के पार पहुंचाया लेकिन वो भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। अंत में अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव ने टीम को 223 रन के स्कोर तक पहुंचाया। पारी की आखिरी गेंद पर प्रिंस बोल्ड हो गए और भारतीय टीम 223 रन पर ढेर हो गई। विंडीज के लिए 2-2 विकेट रोस्टन चेज, शमार जोसेफ और शमार स्प्रिंगर ने लिए। एक-एक विकेट कीमो पॉल और गुणाकेश मोती की झोली में गया। जीत के लिए विंडीज को 224 रन का लक्ष्य मिला है।
भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज में दो मैच के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर और शाई होप की कप्तानी वाली टीमें आज के मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी। सीरीज के लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट अंतर से जीत दर्ज की थी। मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी शतक जड़ा था। इसके बाद रांची में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में विंडीज ने कप्तान शाई होप की शतकीय पारी की बदौलत रिकॉर्ड 250 रन चेज करके 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। ऐसे में अब सीरीज की दिशा इंदौर में खेला जा रहे मुकाबले में निर्धारित होगी। इस मैदान पर जमकर रन बरसते हैं और ऐसा ही भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में देखने को मिलेगा। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने दो बदलाव प्लेइंग-11 में किए हैं। प्रिंस यादव को कुलदीप की जगह और नीतीश रेड्डी को शिवम दुबे की जगह प्लेइंग-11 में जगह दी गई है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।
