एजुकेशन

इंग्लिश में 'Monkey Brain' का क्या अर्थ है? जानें मनोविज्ञान में इसका इस्तेमाल और इसके लक्षण

कई बार आपने लोगों को Monkey Brain शब्द का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। लेकिन इंग्लिश में Monkey Brain शब्द का इस्तेमाल किस वजह से किया जाता है आइए जानते हैं।

Image

इंग्लिश में 'Monkey Brain' का क्या अर्थ है (Photo - AI/Newsroom Verified)

Advance English Learning : आधुनिक समय में अंग्रेजी में आम बोलचाल में कई ऐसे दिलचस्प मुहावरों और फ्रेजेज का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका व्यावहारिक अर्थ उसके शाब्दिक अर्थ से बिल्कुल अलग होता है। यह हमारे दैनिक जीवन और मानसिक स्थिति को बेहद सटीक तरीके से बयां करते हैं। ऐसा ही एक लोकप्रिय शब्द इन दिनों चर्चा में है— 'Monkey Brain' (मंकी ब्रेन)। आपने कई सेलिब्रिटी या सीरीज में इस शब्द का इस्तेमाल होते सुना होगा। सुनने में ऐसा लगता है कि हम बंदर बुद्धी के बारे में बात कर रहै हैं, लेकिन यह मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसका बहुत गहरा अर्थ है। जब किसी व्यक्ति का मन शांत रहने के बजाय लगातार विचारों में उलझा रहता, भटकता रहता है और एक जगह टिक नहीं पाता, तो उसे इस फ्रेज से जोड़ा जाता है। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि 'मंकी ब्रेन' का वास्तविक अर्थ क्या है और यह किन लोगों या परिस्थितियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

'Monkey Brain' का अर्थ क्या है?

मंकी माइंड' या 'मंकी ब्रेन' उस मानसिक स्थिति को कहा जाता है, जहां हमारा दिमाग एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर कूदने वाले बेचैन बंदर की तरह व्यवहार करता है। जिस प्रकार एक बंदर एक पल भी शांत नहीं बैठ सकता, ठीक उसी तरह जब इंसानी दिमाग बिना किसी नियंत्रण के लगातार भविष्य की चिंता, भूतकाल की बातों या अनगिनत विचारों के बीच छलांग लगाता रहता है, तो उसे 'मंकी ब्रेन' कहा जाता है। यह स्थिति दर्शाती है कि व्यक्ति का अपने विचारों पर नियंत्रण कमजोर हो चुका है और वह किसी एक काम में लंबे समय तक ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा है।

किन लोगों और स्थितियों के लिए किया जाता है इसका इस्तेमाल?

ओवरथिंकर - जो लोग छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत ज्यादा सोचते हैं और जिनके दिमाग में हमेशा विचारों का शोर मचा रहता है।

कार्यस्थल या पढ़ाई के दौरान विचलित रहने वाले लोग - जब कोई छात्र या प्रोफेशनल काम करते समय बार-बार सोशल मीडिया, फोन या अन्य बेमतलब की चीजों से विचलित होता है, तो उसके लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है।

तनाव और एंग्जाइटी से जूझ रहे लोग - अत्यधिक मानसिक दबाव के कारण जब व्यक्ति मानसिक शांति खो देता है और बेचैनी महसूस करता है।

'Monkey Brain' भले ही एक मनोवैज्ञानिक अवस्था है। लेकिन एडवांस्ड इंग्लिश में इसका प्रयोग लोगों को डिस्क्राइब करने के लिए किया जाने लगा है। यदि आपका कोई दोस्त, जिसका मन एक ख्याल से दूसरे ख्याल पर तेजी से बदलता है, यानी एक चीज से दूसरी चीज पर भटकता रहता है तो उस स्थिति में आप उसे कह सकते हैं कि वह मंकी ब्रेन है। कई बार लोग खुद को डिस्क्राइब करने के लिए भी मंकी ब्रेन शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article