स्पोर्ट्स

दीपा करमाकर ने 21 महीने के बैन पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जुलाई में वापसी के लिए तैयार

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 4, 2023, 11:41 AM IST

इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर पर 21 महीने के बैन की पुष्टि कर दी है। इस बैन पर पहली बार दीपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने वापसी को लेकर भी बात की है और बताया कि यह उनके करियर का सबसे कठिन दौर था।

Image

दीपा करमाकर, भारतीय जिमनास्ट

Photo : Twitter

इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर को 10 जुलाई, 2023 तक प्रतिबंधित पदार्थ के उपयोग के लिए निलंबन की पुष्टि कर दी है। रियो ओलिंपिक 2016 में चौथा स्थान प्राप्त कर देश का नाम रोशन करने वाली दीपा को हाइजेमिन ड्रग के इस्तेमाल का दोषी पाया गया है।

हालांकि, दीपा को 3 महीने की छूट भी मिली है, जिसका परिणाम है कि वह जुलाई 2023 में दोबारा वापसी कर सकेंगी।

दीपा ने दी पहली प्रतिक्रिया

दीपा ने ट्वीट कर इस खबर पर खुशी जताई है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि मेरे करियर की सबसे लंबी लड़ाई का अंत हो गया है, और मैं जुलाई में वापसी को लेकर बेहद खुश हूं। इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देकर लिखा 'कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निलंबन को लेकर गलत जानकारी साझा की गई। मुझे नहीं पता कि प्रतिबंधित पदार्थ मेरी बॉडी में कैसे आया? मैं कभी भी ऐसा कुछ नहीं करूंगी जिससे मेरे देश का मान कम हो।

ओलिंपिक में पहली भारतीय जिमनास्ट हैं।

त्रिपुरा की इस लड़की ने रियो ओलंपिक 2016 में महिलाओं के वॉल्ट फाइनल में चौथा स्थान हासिल करके इतिहास रच दिया था। वह 15.066 अंक के स्कोर के साथ स्विट्जरलैंड की कांस्य पदक विजेता गिउलिया स्टिंगरबर से केवल 0.150 कम के साथ कांस्य पदक से चूक गई।

इसके अलावा करमाकर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने ग्लासगो में 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता, खेलों के इतिहास में ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला जिमनास्ट थी। उसने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कांस्य जीता और 2015 वर्ल्ड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल किया।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article