FIFA World Cup 2022 Final Live Streaming, Argentina vs France Football Match Live Score Streaming: फीफा विश्व कप 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। लियोनल मेस्सी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना और काइलन एमबापे की कप्तानी वाली फ्रांस की टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होने जा रही है। फ्रांस की टीम की नजर जहां लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने पर है वहीं मेस्सी अपनी टीम को विश्व चैंपियन का खिताब दिलाकर अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देना चाहते हैं।
खिताबी मुकाबले में पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले दो धाकड़ खिलाड़ियों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आठ साल पहले मेस्सी का विश्व विजय का सपना जर्मनी के खिलाफ अधूरा रह गया था उसे वो फ्रांस के खिलाफ पूरा करना चाहेंगे। ऐसे में आईए जानते हैं आप इस महा-मुकाबले को कब कहां और कैसे देख सकते हैं।
कब होगी अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में भिड़ंत? (Argentina vs France FIFA World Cup 2022 Final Date)
फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच 18 दिसंबर को खेला जाएगा।
