स्पोर्ट्स

CWG 2026: पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में प्रवीण चित्रवल ने जीता रजत और सेल्वा प्रभु थिरुमारन को मिला कांस्य

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में दोहरी सफलता हासिल की। प्रवीण चित्रवल और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया।

Image

प्रवीण चित्रवल (फोटो क्रेडिट AI Generated and AP)

ग्लास्गो: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरे दिन भारतीय एथलीट्स को दोहरी सफलता मिली। नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह के जैवलिन थ्रो में रजत और कांस्य पदक जीतने के बाद शनिवार को पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में भी भारत को रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रवीण चित्रवल ने 16.58 मीटर दूर छलांग लगाकर रजत और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। स्पर्धा का गोल्ड मेडल जमैका के जॉर्डन स्कॉट के खाते में गया उन्होंने 16.72 मीटर लंबी छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

प्रवीण और सेल्वा ने किया शानदार प्रदर्शन

स्पर्धा में प्रवीण ने 16.05 मीटर लंबी छलांग के साथश शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 15.64, 16.31, 16.58, 16.40 मीटर की छलांग लगाई। उनका आखिरी प्रयास फाउल रहा। चौथे प्रयास में प्रवीण ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं सेल्वा प्रभु थिरुमारन 15.87 मीटर लंबी छलांग के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 16.17, 16.43, x, 16.52 और 16.08 मीटर लंबी छलांग लगाई। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिरी पलों में पांचवें प्रयास में किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

27 हुई भारत के पदकों की संख्या, पदक तालिका में पहुंचा छठे पायदान पर

इन दो पदकों के साथ भारत ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 27 हो गई है। भारत के खाते में 7 गोल्ड, 13 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ छठे पायदान पर पहुंच गया है। बॉक्सिंग रिंग में 8 गोल्ड मेडल का इंतजार भारत कर रहा है। एक-एक गोल्ड भारत की पदक तालिका में स्थिति और मजबूत करता जाएगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article