स्पोर्ट्स

CWG 2026: जादुमणि सिंह के मुक्कों का फाइनल में नही चला जादू, रजत से करना पड़ा संतोष, ऑस्ट्रेलिया के मुक्कबाज के खिलाफ मिली हार

भारत के 22 वर्षाय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए पुरुषों के 55 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतने में नाकाम रहे उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। यह भारत का ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग में तीसरा पदक है।

Image

जादूमणि सिंह (फोटो क्रेडिट AI Generated)

ग्लास्गो: भारत के 22 वर्षाय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए पुरुषों के 55 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम करने में नाकाम रहे। यह भारत का ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग में तीसरा पदक है। कड़े मुकाबले में जादुमणि गोल्ड मेडल जीतने में नाकाम रहे। जादुमणि ने फाइनल के पहले राउंड में 3-2 के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे। इसके बाद दूसरे राउंड में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी डिक्सन ने शानदार वापसी की और 5-0 से दूसरे राउंड में जीत दर्ज करने में सफल रहे। इसके बाद करो या मरो वाले तीसरे राउंड में जादुमणि का जादू नहीं चला और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फाइनल के सफर तक एक भी राउंड नहीं गंवाने वाले मणिपुर के मुक्केबाज को अप्रत्याशित तरीके से 0-5 के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा।

28 हुई भारत के पदकों की संख्या, छठे पायदान पर बरकरार

जादुमणि के सिल्वर मेडल के साथ ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 28 हो गई है। भारत के खाते में 7 गोल्ड, 14 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ छठे पायदान पर पहुंच गया है। बॉक्सिंग रिंग में 7 गोल्ड मेडल का इंतजार भारत कर रहा है। एक-एक गोल्ड भारत की पदक तालिका में स्थिति और मजबूत करता जाएगा।

टूटा बॉक्सिंग में 10 गोल्ड जीतने का सपना

प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया के गोल्ड और जादूमणि सिंह के सिल्वर मेडल के बाद भारत के सात और मुक्केबाज अंकुश पंघल(पुरुष 80 किग्रा), अरुंधति चौधरी (विमेंस 70 किग्रा), साक्षी चौधरी( विमेंस 51 किग्रा), प्रिया घंघास(विमेंस 60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (विमेंस 75 किग्रा), सचिन सिवाच(पुरुष 60 किग्रा), नरेंदर बेरवाल(90 किग्रा) गोल्ड मेडल जीतने के दावेदार हैं। जादुमणि का फाइनल में हार के साथ भारत का बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article