क्रिकेट

चोटिल ऋषभ पंत से मिले युवराज सिंह, उनकी रिकवरी और मैदान पर वापसी को लेकर कही ये बात...

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 16, 2023, 10:10 PM IST

पिछले साल सड़क दुर्घटना में घायल हुए टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी ऋषभ पंत से युवराज सिंह ने गुरुवार को मुलाकात की और उनकी मैदान वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया।

Image

युवराज सिंह और ऋषभ पंत(साभार Yuvraj Singh)

Photo : Twitter

Yuvraj Singh Meets Rishabh Pant: टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी युवराज सिंह ने गुरुवार को पिछले साल 30 दिसंबर को रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत से मुलाकात की। युवराज पंत से मिलने पहुंचे और उनके साथ मुस्कुराते पंत की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर उनके सकारात्मक रुख और मजाकिया अंदाज की तारीफ करते हुए साझा की।

युवराज ने पंत से मुलाकात के बाद ट्वीट करते हुए कहा, बच्चों की तरह चलकर ये चैंपियन एक बार फिर उठ खड़ा होगा। उनके साथ मुलाकात अच्छी और ठहाकों भरी रही। क्या बेहतरीन सकारात्मक और मजाकिया इंसान है। ऋषभ आपको इस मुश्किल वक्त से उबरने के लिए और शक्ति मिले।

पूरी तरह फिट होने में लगेंगे 6 महीने

तकरीबन तीन महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऋषभ पंत की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। बांग्लादेश दौरे पर आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आए पंत को पूरी तरह ठीक होने में 6 महीने का वक्त लगेगा। पंत दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद देहरादून और मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती रहे थे। अब वो अपने घर पर हैं। वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं और अपनी रिकवरी के बारे में भी फैन्स से अपडेट साझा करते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने स्वीमिंग पूल के अंदर बैसाखी के सहारे चलते हुए वीडियो साझा किया था।

पंत की जगह वॉर्नर को बनाया गया है दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान

ऋषभ पंत के चोटिल होने का नुकसान भारतीय टीम के साथ-साथ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को भी हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे पंत की जगह आईपीएल 2023 के लिए डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान बनाया गया है। कप्तानी संभालने के बाद वॉर्नर ने कहा है कि उन्हें ऋषभ पंत की कमी टीम में महसूस होगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article