मुंबई: अपनी धारदार और घातक स्विंग गेंदबाजी के दम पर महिला क्रिकेट में अलग पहचान बनाने वाली रेणुका सिंह ठाकुर को विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए मुंबई में हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 1.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। आईसीसी द्वारा साल 2022 की उभरती हुई युवा खिलाड़ी चुनी गईं रेणुका का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। उन्हें तीन गुना कीमत पर आरसीबी ने अपने दल में जगह दी है। वो स्मृति मंधाना के साथ कंधे से कंधा मिलाती नजर आएंगी।
क्रिकेट
WPL Auction: आईसीसी अवार्ड जीतने वाली भारतीय गेंदबाज को मिली नीलामी में कितनी राशि?
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Feb 13, 2023, 07:14 PM IST
