क्रिकेट

MI vs GT: मुंबई इंडियन्स का विजय अभियान जारी, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 26, 2024, 09:11 AM IST

MI vs GT, WPL 2024: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने रविवार को गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से मात देकर सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम गुजरात जायंट्स

MI vs GT, WPL 2024: : हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स ने रविवार को खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 5 विकेट के अंतर से मात दी। यह डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की सीजन में लगातार दूसरी जीत है। जीत के लिए मिले 127 रन के लक्ष्य को मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत की 41 गेंद में 46 रन की पारी की बदौलत 5 विकेट और 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

21 रन पर मुंबई ने गंवा दिए थे दो विकेट

India Vs England 4th Test Day 4 Live Score

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई का हाल बेहाल हो गया। यस्तिका भाटिया और हैली मैथ्यूज 7-7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। 21 रन पर 2 विकेट मुंबई ने गंवा दिए थे। ऐसे में गुजरात ने नेट स्कीवर ब्रंट को रन आउट करके अपनी जीत के दरवाजे खोल दिए। लेकिन 3 विकेट पर 49 रन के स्कोर पर कप्तान हरमनप्रीत ने एक बार फिर मोर्चा संभाला और दूसरे छोर से उनका साथ अमेलिया कर ने दिया। दोनों ने मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन 115 के स्कोर पर कर तुहूहू की गेंद पर एलबीडूब्ल हो गईं। इसके बाद पूजा वस्त्राकर 1 रन बनाकर बोल्ड हो गईं।

लगातार दूसरे मैच में हरमनप्रीत ने खेली कप्तानी पारी

118 रन पर 5 विकेट मुंबई ने गंवा दिए थे। लेकिन कप्तान हरमनरप्रीत पिच पर डटी रहीं और लगातार दूसरे मैच में कप्तानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत की दहलीज 11 गेंद और 5 विकेट शेष रहते पार करा दी। हरमनप्रीत 41 गेंद में 46 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटीं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का जड़ा। अमेलिया कर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

मुंबई इंडियन्स ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई के गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर शबनम इस्माइल ने वेदा कृष्णमूर्ति(0) को एलबीडब्लू करके चलता कर दिया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शबनम ने हरलीन देओल को भी एलबीडब्लू कर दिया। हरलीन 8(9) रन बना सकीं। इसके बाद नेट स्कीवर ब्रंट ने फीबी लिचफील्ड को कैच कराकर गुजरात को तीसरा झटका दे दिया। गुजरात का स्कोर 5.2 ओवर में 37 रन पर 3 विकेट हो गया।

बेथ मूनी भी नहीं कर पाईं धमाल

एक छोर कप्तान बेथ मूनी संभाले रहीं। लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। गुजरात को चौथा झटका दयालन हेमलता के रूप में हैली मैथ्यूज ने दिया। ऐसे में बेथ मूनी ने जैसे तैसे टीम को 10 ओवर में 4 विकेट पर 58 रन तक पहुंचाया। लेकिन 11वें ओवर की पहली गेंद पर वो भी शबनम इस्माइल की गेंद पर विकेट के पीछे तानिया भाटिया के हाथों लपकी गईं। मूनी ने 22 गेंद में 24 रन बनाए।

शबमन और कर ने किया गुजरात का बुरा हाल

5 विकेट गिरते ही गुजरात की रनगित पर विराम लग गई। लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों एश्ली गार्डनर(15), कैथरीन ब्रेस(25*) और तनुजा कंवर(28) के प्रयास से गुजरात की टीम 9 विकेट पर 126 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। गुजरात को शुरुआती झटके शबनम इस्माइल ने दिए तो पुछल्ले बल्लेबाजों का बुरा हाल अमेलिया कर ने कर दिया। शबमन ने 18 रन देकर 3 और अमेलिया कर ने 17 रन देकर 4 विकेट झटके। 1-1 सफलता ब्रंट और मैथ्यूज के हाथ लगी।

(डेवलपिंग स्टोरी)

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article