क्रिकेट

WPL 2024: एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ हार के बाद हरमनप्रीत ने बताया कहां हुई उनकी टीम से चूक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 15, 2024, 11:38 PM IST

विमेंस प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को आरसीबी के खिलाफ 5 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जानिए हार के बाद हरमनप्रीत ने किसे बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट?

Image

हरमनप्रीत कौर( साभार WPL)

नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई का विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना शुकवार को आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में 5 रन के अंतर से मात देकर तोड़ दिया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने खराब शुरुआत के बाद 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। एलिस पैरी ने आरसीबी के 23 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद मोर्चा संभाला और 50 गेंद पर 66 रन की पारी खेलकर अपनी टीम 135 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

जीत के लिए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स ने शानदार अंदाज में लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत की। एक वक्त मुंबई ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 120 रन बना लिए थे। लेकिन अगली ही गेंद पर हरमनप्रीत कौर के 30 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। अंतिम 12 गेंद में मुंबई की टीम को जीत के लिए 16 रन बनाने थे लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट गंवा दिए। अंतिम ओवर में जीत के लिए 12 रन आशा शोभना के खिलाफ नहीं बना सकी।

आखिरी 12 गेंद में गंवाया मैच

एलिमिनेटर मुकाबले में हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, हमने अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें 140 रन से कम के स्कोर पर रोकने में सफल रहे। हमारी बल्लेबाजी भी अच्छी रही लेकिन दुर्भाग्यवश आखिरी 12 गेंद में हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके। आखिरी 12 गेंद में हमें एक बाउंड्री चाहिए थी लेकिन हम वो हासिल नहीं कर सके। यही ये खेल हमें सिखाता है। हमें हमेशा दबाव में रखता है और आप उससे सीखते हैं।

ये रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट

अपने विकेट को हरमनप्रीत कौर ने अपने विकेट को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताते हुए कहा, मेरे आउट होने के बाद हमने मैच गंवा दिया। मेरे आउट होने के बाद हमारे बल्लेबाज दबाव का सामना नहीं कर सके।हरमनप्रीत ने सजना को मुंबई के लिए सीजन की खोज बताते हुए कहा, वो ऐसी खिलाड़ी है जो गेंद पर तेजी से प्रहार कर सकती हैं। हम चाहते हैं कि विमेंस प्रीमियर लीग से युवा खिलाड़ी मिलें।

अगले सीजन करेंगे शानदार वापसी

हार से निराश मुंबई के फैन्स को संदेश देते हुए हरमन ने कहा, हमने अपनी ओर से पुरजोर कोशिश की। हमारे लिए सीजन उतार चढ़ाव भरा रहा। पिछला सीजन हमारे लिए अच्छा रहा था। इस बार हमने बहुत कुछ सीखा है आशा करते हैं कि अगले सीजन शानदार वापसी करेंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article