एजुकेशन

RPSC SSO Answer Key 2026: असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर की आंसर की जारी

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती परीक्षा दी थी। RPSC ने इन दोनों पदों की प्रतियोगी परीक्षा की मॉडल आंसर की जारी कर दी है

Image

RPSC SSO Answer Key 2026

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती परीक्षा दी थी। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इन दोनों पदों की प्रतियोगी परीक्षा की मॉडल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर संबंधित आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने इस बार पांच अलग-अलग डिवीजन की मॉडल आंसर की उपलब्ध कराई है। इनमें DNA, फिजिक्स, केमिस्ट्री, नारकोटिक्स और टॉक्सिकोलॉजी शामिल हैं।

RPSC की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए लिखित परीक्षा 13 से 16 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी। अब मॉडल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्नों के जवाबों का मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें परीक्षा में अपने संभावित प्रदर्शन का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

विवरणजानकारी
आयोगराजस्थान लोक सेवा आयोग
पदअसिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर
परीक्षा की तारीख13 से 16 अक्टूबर 2026
आंसर की जारी6 नवंबर 2026
कुल डिवीजन5
वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

ऐसे डाउनलोड करें RPSC Answer Key

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपनी डिवीजन की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Candidate Information सेक्शन खोलें।

3. यहां Answer Keys के विकल्प पर क्लिक करें।

4. Assistant Director and Senior Scientific Officer Competitive Exams की मॉडल आंसर की का नोटिस खोजें।

5. अपनी संबंधित डिवीजन चुनें।

6. आंसर की के लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर लें।

जवाबों का मिलान करते समय रखें ध्यान

आंसर की से अपने उत्तर जांचने से पहले प्रश्नपत्र की सीरीज और प्रश्न संख्या का मिलान जरूर करें। अलग-अलग पेपर सीरीज में प्रश्नों का क्रम बदल सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article