अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को लखनऊ की एक CBI अदालत ने लगभग 20 साल पुराने अपहरण के मामले में बरी कर दिया है। यह मामला कोलकाता के 'होटल लिंटन' के मालिक के अपहरण से जुड़ा था।अभियोजन पक्ष का आरोप था कि प्रयागराज की नैनी जेल में बंद रहने के दौरान, बबलू श्रीवास्तव ने ही इस अपहरण की साजिश रची थी और जेल के अंदर से ही अपने गिरोह को चला रहा था।
आरोप था कि नैनी जेल में बंद रहते हुए बबलू ने अपहरण की साजिश रची और गैंग ऑपरेट किया गया, लेकिन अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर पाया, CBI अदालत में इन आरोपों को साबित नहीं कर सकी। उनके वकील जीशान अल्वी की दलीलों के बाद, अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की लूट
लखनऊ की CBI अदालत ने उन्हें बरी कर दिया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का आरोप था कि प्रयागराज की नैनी जेल में बंद रहने के दौरान, बबलू श्रीवास्तव ने ही इस अपहरण की साजिश रची थी और जेल के अंदर से ही अपने गिरोह को संचालित कर रहा था। 6 नवंबर 2026 को, लखनऊ की CBI अदालत ने उन्हें बरी कर दिया, क्योंकि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने और पुख्ता सबूत पेश करने में विफल रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया था कि नैनी जेल में बंद बबलू श्रीवास्तव जेल के भीतर मोबाइल का इस्तेमाल कर अपने गैंग के सदस्यों से संपर्क करता था।
बबलू श्रीवास्तव अन्य आपराधिक मामलों के चलते अभी भी जेल में है
उन्हें बरी कराने के लिए दलीलें उनके वकील जीशान अल्वी ने पेश कीं। भले ही उन्हें इस मामले में राहत मिल गई हो, लेकिन बबलू श्रीवास्तव अन्य आपराधिक मामलों के चलते अभी भी जेल में हैं। इनमें 1993 का एक हत्या का मामला भी शामिल है, जिसमें उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट, धमकी समेत कई आरोपों में मुकदमा दर्ज
केस की शुरुआत में धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट, धमकी और आपराधिक साजिश समेत कई आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।सीबीआई ने प्रयागराज के थाना कैंट में धीरेंद्र श्रीवास्तव की शिकायत पर दिसंबर 1998 को दर्ज मुकदमे की विवेचना शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने फरवरी 1999 को जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।
