क्रिकेट

WI vs UGA Highlights: अकील हुसैन ने झटके 5 विकेट, वेस्टइंडीज ने युगांडा के खिलाफ दर्ज की विशाल जीत

Image

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

West Indies beat Uganda: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 18वें मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युगांडा को 134 रनों के बड़े अंतर से मात दे दी है। गुयाना स्थित प्रोविडेंस स्टेडियम में आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 174 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और केवल 39 रन ही बना पाई। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे छोटा टोटल है। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम के 4 अंक हो गए हैं। हालांकि अफगानिस्तान की नेट रनरेट अभी भी ज्यादा है ऐसे में कैरैबियाई टीम अभी दूसरे नंबर पर है।

मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज के कप्तान को उम्मीद थी कि टीम 200 से ज्यादा का स्कोर बना लेगी और विशाल जीत दर्ज करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। वेस्टइंडीज की शुरुआत तो शानदार हुई थी हालांकि बाद में युगांडा ने दमदार वापसी की और टीम को अंतिम ओवरों में बेहद कम रन बनाने दिए। हालांकि आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल ने अपना जलवा बिखेरा और चौकों छक्कों की झड़ी लगाकर 18 रन बना दिए और टीम को स्कोर को 174 तक ले गए।

अकील हुसैन ने झटके 5 विकेट

इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की टीम पत्तों की तरह बिखर गई। टीम के बल्लेबाजों के पास वेस्टइंडीज के गेंदबाज अकील हुसैन के लिए कोई भी जवाब नहीं था। अकील हुसैन ने टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे बेहतरीन स्पैल डाला। उन्होंने केवल 11 रन देकर 5 बड़े विकेट झटके और युगांडा की हालत खराब कर दी। युगांडा की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 10 का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया और टीम बुरी तरह से हार गई।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article