क्रिकेट

T20 World Cup: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले क्यों बोले हिटमैन, 'पुराने रिकॉर्ड नहीं रखते हैं मायने'

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 9, 2022, 04:21 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले क्यों कहा कि पुराने रिकॉर्ड नहीं रखते हैं मायने? किस बात से बढ़ा है भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास?

Image

रोहित शर्मा

Photo : Twitter

एडिलेड: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 विश्व कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारतीय टीम के साथ-साथ टीम इंडिया के फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। फैन्स चाहते हैं कि भारतीय टीम 8 साल बाद फाइनल में पहुंचे और 15 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करे।

इंग्लैंड में जीती थी टी20 सीरीज

भारतीय टीम ने इस साल इंग्लैंड दौरे पर इंग्लैंड को टी20 सीरीज में 2-1 के अंतर से मात दी थी। ऐसे में रोहित ने कहा, उस सीरीज में जीत से हमें आत्मविश्वास मिलेगा क्योंकि इंग्लैंड जैसी टीम को इंग्लैंड में मात देना आसान नहीं है। ऐसा करना बड़ी चुनौती होता है जिसे हमने पार किया था। हम इस टी20 क्रिकेट के मिजाज को अच्छी तरह समझते हैं। आपको जीत हासिल करने के लिए मैच वाले दिन अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'

पुराने रिकॉर्ड्स नहीं रखते मायने

रोहित ने आगे कहा, इंग्लैंड के खिलाफ कल(गुरुवार) के मुकाबले में जाने से पहले टीम के खिलाड़ियों को विश्वास है कि हमने उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि कल का मैच एक नया मैच होगा। आगे बढ़ने के लिए हमें उस दिन अपने कौशल के दम पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पुराने रिकॉर्ड्स मुझे नहीं लगता कि कोई मायने रखते हैं। हम ये सोचकर मैदान में नहीं उतर सकते कि इन्हें हरा चुके हैं तो फिर हरा देंगे। उनके खिलाड़ी भी खतरनाक हैं उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छी क्रिकेट खेली है इसलिए यहां हैं। हमें अपन सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलनी होगी।

दस साल बाद होगा आमना सामना

टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड की टीमों का आमना सामना 10 साल लंबे अंतराल बाद होगा। साल 2012 में दोनों टीमें कोलंबो में आखिरी बार भिड़ी थीं। अबतक विश्व कप में खेले तीन मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा 2-1 से भारी है। ऐसे में जैसे फॉर्म में दोनों टीमें हैं उसके मुताबिक एडिलेड में दोनों टीमों के प्रशंसकों को एक शानदार मैच देखने को मिलेगा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article