who Won Yesterday IPL Match 20 May, 2026, KKR vs MI, kal ka match kaun jeeta: कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स को कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से पटखनी देकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना सकी। मुंबई के लिए कार्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली। थकाह शुरुआत के बाद मुंबई इंडियन्स ने पॉवरप्ले में 41 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद मुंबई की टीम वापसी नहीं कर सकी और 8 विकेट पर 147 रन बना सकी। कोलकाता के लिए 2-2 विकेट सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने लिए। एक सफलता सुनील नरेन को मिली।
इसके बाद जीत के लिए 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत खराब रही। फिन ऐलन 8(5) रन बनाकर पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे ने एक छोर संभाला। दूसरे छोर से उन्होंने थोड़ी कप्तान रहाणे का साथ मिला। रहाणे 21(17) रन बना सके। मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने लक्ष्य के करीब पहुंचाया लेकिन दोनों के आउट होने के बाद मुश्किलें बढ़ गईं। 124 रन पर केकेआर ने पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में अंत में रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर 18.5 ओवर में 4 विकेट से जीत दिला दी। रिंकू सिंह 9 और अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस मुकाबले में जीत के साथ कोलकाता के खाते में 13 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ कुल 13 अंक हो गए हैं। 13 अंक और 0.011 के नेट रन रेट के साथ केकेआर अंक तालिका में पंजाब किंग्स के बाद छठे पायदान पर पहुंच गई है। मुंबई इंड़ियन्स की 13 मैच में यह नौवीं हार है। मुंबई के खाते में 8 अंक हैं और वो अंक के साथ नौवें पायदान पर बनी हुई है। ऐसा रहा कोलकाता मुंबई के बीच खेले गए मैच के पल पल का हाल।
कोलकाता ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
खराब रही मुंबई की शुरुआत, 41 रन पर गंवाए 4 विकेट
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स की शुरुआत खराब रही। रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी पहले विकेट के लिए 17 रन जोड़ सकी। रिकल्टन तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों लपके गए। उन्होंने 6(7) रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए नमन धीर को भी ग्रीन ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराकर चलता कर दिया। नमन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके पांच गेंद बाद रोहित शर्मा को सौरभ दुबे ने ग्रीन के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका मुंबई को दे दिया। विकेटों के गिरने का ये सिलसिला आगे भी चलता रहा और सूर्यकुमार यादव 15(6) रन बनाकर दुबे की गेंद पर बोल्ड हो गए।
हार्दिक और तिलक ने संभाली पारी
5.3 ओवर में 41 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद मुंबई की टीम मुश्किल में नजर आने लगी। ऐसे में तिलक वर्मा ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मोर्चा संभाला। दोनों टीम को 6.5 ओवर में 50 रन के पार ले गए। कछुए की रफ्तार से मुंबई को तिलक और हार्दिक 84 रन तक ले गए लेकिन 14वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा को कार्तिक त्यागी ने अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराकर पांचवां झटका केकेआर को दे दिया। तिलक 20(32) रन बना सके।
जैक्स और बॉश ने पहुंचाया 100 रन के पार
तिलक के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और विल जैक्स ने मोर्चा संभाला लेकिन 95 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या की 26(27) रन की कप्तानी पारी का अंत हो गया। वो सुनील नरेन की फिरकी में फंसकर बोल्ड हो गए। हार्दिक के आउट होने के बाद विल जैक्स और कार्बिन बॉश ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम को 100 रन के पार ले गए। 105 के स्कोर पर जैक्स रन आउट हो गए। वो 14(7) रन बना सके।
मुंबई इंडियन्स ने बनाए 8 विकेट पर 147 रन
जैक्स के आउट होने के बाद कार्बिन बॉश और दीपक चाहर टीम को 147 रन तक ले गए पारी की आखिरी गेंद पर चाहर 10(7) रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैच दे बैठे। बॉश 32(18) रन बनाकर नाबाद रहे उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छ्क्के जड़े। मुंबई इंडियन्स टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बना सकी। केकेआर के लिए 2-2 विकेट सौरभ दुबे, कैमरन ग्रीन और कार्तित त्यागी ने लिए। एक विकेट सुनील नरेन की झोली में गया।
खराब रही कोलकाता की शुरुआत
जीत के लिए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत भी खराब रही। कप्तान रहाणे और फिन ऐलन ने टीम के लिए पारी की शुरुआत की। लेकिन टीम को पहला झटका पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ऐलन की रूप में लगा। ऐलन ने 8(5) रन बनाए। ऐलन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे को अजिंक्य रहाणे का साथ मिला। दोनों स्कोर को 48 रन तक ले गए लेकिन पॉवरप्ले के समाप्त होने से ठीक पहले रहाणे को कार्बिन बॉश ने विकेट के पीछे कैच करा दिया। उन्होंने 21(17) रन बनाए। रहाणे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कैमरन ग्रीन 4(8) रन बना सके।
मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने पहुंचाया जीत के करीब
7.1 ओवर में 54 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद केकआर की पारी को मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 100 रन के पार 12.1 ओवर में पहुंचाने में सफल रहे। दोनों ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 34 गेंद में पूरी की और टीम को 118 रन तक ले गए। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडे को बुमराह ने बोल्ड करके मुंबई की जीत की आशाओं को बढ़ा दिया।
चार विकेट से दर्ज की जीत
मनीष पांडे के आउट होने के बाद पॉवेल को रिंकू सिंह का साथ मिला। दोनों स्कोर को 124 रन तक ले गए ऐसे में पॉवेल को 40(30) रन बनाकर अल्लाह गजनफर ने कैच करा दिया। ऐसे में अंगकृष रघुवंशी की जगह बल्लेबाजी करने आए तेजस्वी दहिया 11(12) रन बना सके। बॉश ने उनका शिकार किया। अंत में रिंकू सिंह एक ने अनूकूल रॉय के साथ मिलकर टीम को 4 विकेट से सात गेंद शेष रहते जीत दिला दी।
प्लेयर ऑफ द मैच:
कोलकाता नाईट राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मनीष पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 45 रन की पारी लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
