क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (18 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, CSK vs SRH T20 Match, हैदराबाद ने चेन्नई को हराया, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 18 May 2026, CSK vs SRH, kal ka match kaun jeeta: हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के हीरो रहे ईशान किशन जिन्होंने 70 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

Image

कल का मैच कौन जीता (साभार-X)

who won yesterday IPL Match, 18 May 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) CSK vs SRH kal ka IPL Match kaun jeeta: ईशान किशन के 70 रन और पैट कमिंस के तीन विकेट की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में प्लेआफ में अपनी जगह पक्की कर ली। जीत के लिये 181 रन का लक्ष्य चेपॉक की धीमी विकेट पर आसान नहीं था, लेकिन ईशान ने हालांकि 47 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाकर इसे आसान बना दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी। गुरजपनीत सिंह की जगह अकील हुसैन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। सनराइजर्स ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पूछने पर कि क्या महेंद्र सिंह धोनी यह मैच खेलेंगे, गायकवाड़ ने बताया वह यहां हैं लेकिन मैच खेलने के लिये फिट नहीं हैं। लेकिन पता नहीं अगर हम यह मैच जीत जायें तो वह आखिरी मैच खेलें।

पैट कमिंस ने दिलाई सफलता

संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों 14 गेंद में 31 रन की साझेदारी कर चुके थे, तभी हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने संजू को अपना शिकार बनाया और SRH को पहली सफलता दिला दी। सैमसन 13 गेंद में 27 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का जड़ा।

पावरप्ले रहा हैदराबाद के नाम

पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन ही बना पाई। चेन्नई को दूसरा झटका 5वें ओवर में लगा जब उर्विल पटेल क्लीन बोल्ड हो गए। 8 गेंद में 13 रन बनाने वाले उर्विल को साकिब हुसैन ने अपना शिकार बनाया। पावरप्ले में रुतुराज गायकवाड़ 11 गेंद में 9 रन बनाकर नाबाद थे। इस दौरान उन्होंने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। 2019 के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ जब किसी ओपनर ने बिना किसी बाउंड्री के पावरप्ले गुजार दिया।

कार्तिक ने बढ़ाई सीएसके की रन गति

कार्तिक शर्मा ने सीएसके की रन गति बढ़ाई और तीसरे विकेट के लिए तेजी से गायकवाड़ के साथ 42(30) रन की साझेदारी की। लेकिन तभी एक बार फिर पैट कमिंस ने कार्तिक को आउट कर खतरनाक नजर आ रही है इस साझेदारी को तोड़ दिया। वो 19 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।

बिना बाउंड्री आउट हुए कप्तान गायकवाड़

हैदराबाद को चौथा झटका 100 रन के स्कोर पर लगा जब धीमी बल्लेबाजी कर रहे रुतुराज गायकवाड़ 21 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। गायकवाड़ को कमिंस ने अपना तीसरा शिकार बनाया। गायकवाड़ बिना कोई बाउंड्री लगाए आउट हो गए।

ब्रेविस और दुबे ने कराई वापसी

रुतुराज गायकवाड़ जब आउट हुए तब 11.3 ओवर में 100 रन बनाकर चेन्नई संघर्ष कर रही थी। उसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने तेज बैटिंग कर वापसी कराई। उन्होंने (27 गेंद में 44) और शिवम दुबे (26) ने पांचवें विकेट के लिये 59 रन जोड़कर चेन्नई को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। इस सीजन में लय पाने के लिये जूझ रहे ब्रेविस ने कमिंस को छक्का और नीतिश को एक छक्का और चौका लगाया। यह इस सीजन उनका सर्वोच्च स्कोर था। मलिंगा ने 141 किमी की रफ्तार वाली गेंद पर उनका विकेट चटकाया।

आखिरी दो ओवर में चेन्नई ने बनाए 20 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी दो ओवर में 20 रन बनाए। इस तरह चेन्नई ने 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया और हैदराबाद के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा।

हैदराबाद की खराब शुरुआत

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब टीम का स्कोर 18 रन था, तब ट्रैविस हेड के तौर पर उसे पहला झटका लगा। हेड 6 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने।

अभिषेक और ईशान की तेज बैटिंग

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 38 रन की साझेदारी की। इस खतरनाक हो रहे साझेदारी को तोड़ा अकील हुसौन ने, जिन्होंने अभिषेक को 26 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।। अभिषेक शर्मा भी 21 गेंद में 26 रन ही बना सके। पावरप्ले में स्कोर एक विकेट पर 45 रन था।

क्लासेन और ईशान ने बदल दिया मैच

क्लासेन को नूर अहमद की गेंद पर 18 के स्कोर पर स्पेंसर जॉनसन ने जीवनदान दिया । इसके बाद क्लासेन और ईशान ने मैच का नक्शा ही बदल दिया। दोनों ने चेन्नई के स्पिनरों अकील हुसैन और नूर को सहजता से खेला। ईशान ने 37 गेंद में 50 रन पूरे किये। वहीं नूर की गेंद पर संजू सैमसन की कुशल स्टम्पिंग का शिकार होकर क्लासेन आउट हो गए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 75 रन की साझेदारी की और हैदराबाद को मैच में बनाए रखा।

जीत सुनिश्चित करके ही लौटे ईशान किशन

हेनरिक क्लासेन के आउट होने के बाद चेन्नई की थोड़ी बहुत उम्मीद जरूर जगी, लेकिन दूसरे छोर पर ईशान किशन डंटे रहे। उन्होंने नीतीश और सलील अरोड़ा के साथ 22-22 रन की साझेदारी कर हैदराबाद की जीत सुनिश्चित कर दी। ईशान को अंशुल कम्बोज ने 19वें ओवर में आउट किया, लेकिन उस समय सनराइजर्स को जीत के लिये छह रन की ही जरूरत थी। सलील अरोड़ा और स्मरण रविचंद्रन ने 3 गेंद में 6 रन की साझेदारी कर हैदराबाद को 5 विकेट से जीत दिला दी।

प्लेयर ऑफ द मैच बने ईशान किशन

ईशान किशन को मैच विनिंग पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 गेंद में 70 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की 3 टीम तय हो गई है। आरसीबी के अलावा हैदराबाद और गुजरात ने अपनी जगह पक्की कर ली है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article