क्रिकेट

IND vs AFG ODI Aaj Ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया, 25-25 ओवर का है मैच

आईपीएल के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए मैदान पर वापस लौट आई है। टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब वनडे सीरीज के लिए तैयार है। धर्मशाला में पहले वनडे मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान से होना है। आईए जानते हैं आज के मैच का टॉस कौन जीता और क्या फैसला किया।

Image

भारत और अफगानिस्तान पहला वनडे मैच।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG ODI Aaj ka Toss Kaun Jeeta: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज आज यानी, 13 जून से होगा। धर्मशाला में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले पर बारिश का साया है। भारी बारिश के चलते टॉस में देरी हुई। ताजा अपडेट यह है कि मैच 25-25 ओवर का खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत और अफगानिस्तान के हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें वनडे क्रिकेट के इतिहास में कुल चार बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें भारत ने 4-0 से बाजी मारी है। यानी की वनडे में अफगानिस्तान ने भारत को कभी भी हरा नहीं पाया है। स्पिनर्स से लैस अफगानिस्तान इतिहास रचना चाहेगी। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमान के इरादे से उतरेगी।

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच टॉस की जानकारी-

कब शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच? (IND vs AFG Match Timing)

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शाम 5.45 बजे होगा।

कितने बजे होगा भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच के बीच का टॉस? (IND vs AFG Match Toss Timing)

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच का टॉस दोपहर 1 बजे होना था, लेकिन बारिश के चलते 5.15 बजे हुआ।

कौन जीता भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच का टॉस? ( Who won the Toss)

भारत और अफगानिस्तान के मैच का टॉस भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय क्रिकेट टीम:-

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article