क्रिकेट

IND vs AFG Dharamshala Weather: भारत और अफगानिस्तान वनडे मैच में बारिश का साया, जानें धर्मशाला का आज का मौसम

IND vs AFG Dharamshala Weather: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज आज यानी, 13 जून से होगा। धर्मशाला में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले पर बारिश का साया है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 1 बजे धर्मशाला में 49 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, जबकि 2 और 3 बजे तक बारिश होने की संभावना 70 प्रतिशत तक है।

Image

धर्मशाला में बारिश का साया। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG Dharamshala Today Weather Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज आज यानी, 13 जून से होगा। धर्मशाला में सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले पर बारिश का साया है। वहीं, फैंस दुआ कर रहे हैं कि उन्हें पूरा मुकाबला देखने को मिले, क्योंकि आईपीएल के बाद रोहित शर्मा मैदान पर उतरेंगे।

भारत दौरे पर आई अफगानिस्तान की टीम को एकमात्र टेस्ट मैच में शिकस्त मिली। अब वह तीन वनडे मैच की सीरीज में अपनी चुनौती पेश करेगी। 2027 वनडे वर्ल्ड की तैयारियों को अमली जामा पहनाने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपू्र्ण है। इस सीरीज से दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेंगी।

IND vs AFG धर्मशाला आज का मौसम

भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 1 बजे होगा। वहीं, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 1 बजे धर्मशाला में 49 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, जबकि 2 और 3 बजे तक बारिश होने की संभावना 70 प्रतिशत तक है। हालांकि, इसके बाद मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। 4 बजे के बाद धूप खिल सकती है और 7 बजे से बारिश की संभावना बेहद कम है।

ऐसे में मैच के शुरुआत में बारिश खलल डाल सकती है। इसके चलते मैच देर से भी शुरू हो सकता है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है। धर्मशाला में 1 बजे 49 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 2 बजे 70 प्रतिशत, 3 बजे 67 प्रतिशत, 4 बजे 40 प्रतिशत, 5 बजे 34 प्रतिशत, 6 बजे 22 प्रतिशत, 7 बजे के बाद रात 11 बजे तक बारिश की संभावना ना के बराबर है।

भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान के हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें वनडे क्रिकेट के इतिहास में कुल चार बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें भारत ने 4-0 से बाजी मारी है। यानी की वनडे में अफगानिस्तान ने भारत को कभी भी हरा नहीं पाया है। स्पिनर्स से लैस अफगानिस्तान इतिहास रचना चाहेगी। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमान के इरादे से उतरेगी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article