क्रिकेट

GT vs KKR IPL 2026 Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइ़डर्स के बीच मुकाबला

GT vs KKR IPL 2026 Toss LIVE, Bengaluru vs Lucknow toss Timing Today Match (गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 अप्रैल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 25वां मैच आज गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइ़डर्स के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम पर खेला जा रहा है। जानिए मैच में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स टॉस अपडेट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

GT vs KKR T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 25वां मैच आज गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइ़डर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटन्स की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे(Ajinkya Rahane) संभाल रहे हैं। गुजरात का मौजूदा सीजन में अबतक प्रदर्शन मिला जुला रहा है। अबतक खेले 4 मैच में से गुजरात को दो में जीत और दो में हार मिली है और वो अंक तालिका में छठे पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम का हाल बेहाल हो गया है। अबतक खेले गए पांच मैच में से वो जीत का स्वाद नहीं चख सकी है। पांच में से चार मैच में उसे हार मिली है वहीं एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। कोलकाता एक अंक के साथ अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। कोलकाता के लिए अब लड़ाई वजूद की हो गई है। अगर वो आज का मैच गंवा देती है तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे आठ मैच जीतने होंगे। वहीं गुजरात की टीम घर पर सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर आज देखने को मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

कब शुरू होगा गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का पचीसवां मैच (GT vs KKR Match Timing)

गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का पचीसवां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस (GT vs KKR Match Toss Timing)

गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइ़डर्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

कौन जीता गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today GT vs KKR Match Toss)

कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (GT vs KKR Playing 11)

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):

टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

गुजरात और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans and Kolkata Knight Riders IPL 2026 Full Squads)

गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):

शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad):

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article