देश

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में 'विवेका स्मारक' का उद्घाटन किया और श्री रामकृष्ण आश्रम के दो कन्नड़ प्रकाशनों का विमोचन किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह स्मारक युवाओं में 'नेशन फर्स्ट' की भावना जगाएगा।

Image

मैसूरु में पीएम मोदी के मंच पर डीके शिवकुमार भी रहे मौजूद

Photo : ANI

कर्नाटक के सांस्कृतिक शहर मैसूरु में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, संदेशों और आदर्शों को समर्पित 'स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र' यानी 'विवेका स्मारक' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने श्री रामकृष्ण आश्रम द्वारा प्रकाशित महर्षि वाल्मीकि की 'रामायण' (7 खंडों में) और 'बदुकु वेदकु' (वेदांत साधुओं की कहानियों का कन्नड़ अनुवाद) का विमोचन भी किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'विवेका स्मारक' आध्यात्मिक साधकों और युवाओं के लिए एक प्रेरणास्थल बनेगा। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जिनके लिए नेशन फर्स्ट ही जीवन का मुख्य मंत्र हो और जो व्यक्तिगत सुख-दुख से ऊपर उठकर समाज व देश सेवा को अपना धर्म समझें।

मैसूरु से स्वामी विवेकानंद का ऐतिहासिक संबंध

पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद और मैसूरु के बीच के 130 साल पुराने ऐतिहासिक जुड़ाव को याद किया। उन्होंने बताया कि जब स्वामी जी एक युवा संन्यासी के रूप में यात्रा कर रहे थे, तब मैसूरु के तत्कालीन महाराजा ने उनके सामर्थ्य को पहचाना और उनका सहयोग किया था। स्वामी जी ने अमेरिका से भी मैसूरु महाराजा को पत्र लिखकर उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था। इसके साथ ही पीएम ने देश में तेजी से बढ़ रहे मेडिकल कॉलेजों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के जरिए युवाओं को दी जा रही नई दिशा पर भी प्रकाश डाला।

कर्नाटक सरकार का रुख: 'साथ मिलकर करेंगे काम'

कार्यक्रम में मौजूद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए इस आयोजन को देश के युवा आंदोलन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। डीके शिवकुमार ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा राज्य देश की प्रगति के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहता है।

शिवकुमार ने कहा, "भारत को कर्नाटक के साथ आगे बढ़ना होगा और कर्नाटक हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। आइए हम सब मिलकर काम करें और अपने देश को गौरवान्वित बनाएं।" उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण करार दिया।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'प्रदर्शन में इस्तेमाल हुई भाषा के लिए नहीं मांगेंगे माफी', AISA अध्यक्ष नेहा बोरा बोलीं- पुलिस कार्रवाई का जवाब दे सरकार

'प्रदर्शन में इस्तेमाल हुई भाषा के लिए नहीं मांगेंगे माफी', AISA अध्यक्ष नेहा बोरा बोलीं- पुलिस कार्रवाई का जवाब दे सरकार

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

'परिसीमन का समर्थन करने वाला 21वीं सदी का 'एट्टप्पन', तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

'परिसीमन का समर्थन करने वाला 21वीं सदी का 'एट्टप्पन', तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

'मोदी सरकार में आया सुरक्षा का स्वर्णिम दौर', शाह ने सराहा डोभाल का नेतृत्व, NSA ने Gen Z को दी सीख, बोले- 'आजादी का मतलब मनमर्जी नहीं'

'मोदी सरकार में आया सुरक्षा का स्वर्णिम दौर', शाह ने सराहा डोभाल का नेतृत्व, NSA ने Gen Z को दी सीख, बोले- 'आजादी का मतलब मनमर्जी नहीं'