क्रिकेट

आरसीबी ने जीता टॉस, किया पहले बल्लेबाजी का फैसला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 23, 2024, 08:30 AM IST

आज आईपीएल 2024 रके पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत होने जा रही है। जानिए उद्धाटन मुकाबले में कौन सी टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

Image

रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी(साभार IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच हो रहा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में टॉस की भूमिका बेहद अहम है। चेन्नई के लिए पहली बार कप्तान बनने के बाद टॉस करने युवा रुतुराज गायकवाड़ उतरे। आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डुप्लेसी ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है इसलिए हमनें पहले बल्लेबाजी चुनी।

टॉस जीतने के बाद डुप्लेसी ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा लग रहा है। यहां की परिस्थितियां पहले बल्लेबाजी करने वाली ही हैं। चेन्नई में वापस प्रशंसकों को देखकर अच्छा लग रहा है लेकिन यहां मैं आरसीबी के साथ हूं और आशा करता हूं कि हम चेन्नई की टीम को मात देने में सफल होंगे। हमारी तैयारी अच्छी है।

सीएसके और आरसीबी की प्लेइंग 11:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI

फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित XI

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महीश तीक्ष्णा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article