क्रिकेट

IND vs ENG Semi Final: गयाना में बारिश का साया, अगर रद्द हुआ भारत-इंग्लैंड T20 विश्व कप सेमीफाइनल तो कौन सी टीम खेलेगी फाइनल

EXPLAINED, What If IND vs ENG Semi-Final is abandoned due to rain: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। गयाना में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। पहला सेमीफाइनल मैच अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका खेला गया जिसमें एडेन मार्करम की कप्तानी वाली टीम विजयी रही। अगर भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला अगर रद्द हुआ तो जानिए क्या होगा?

Image

अगर रद्द हुआ भारत-इंग्लैंड सेमीफाइल तो क्या होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल
  • भारत और इंग्लैंड के मैच पर बारिश का साया
  • अगर रद्द हुआ मैच तो कौन जाएगा फाइनल में?

EXPLAINED, T20 World Cup 2024, IND vs ENG Semi-Final Rain Prediction: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबल की एक टीम दक्षिण अफ्रीका के रूप में तय हो चुकी हैं। ऐसे में सबकी नजरें भारत-इंग्लैंड के बीच गयाना में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं। गयाना में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 8 ओवर के खेल के बाद मैच को रोक दिया गया जिसमें भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच को रोक देना पड़ा। और अब दोबारा मैच शुरू हो गया है। इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। मैच के आयोजन के लिए 250 मिनट अतिरिक्त दिए गए हैं। जिससे के कम से कम 10-10 ओवर का मुकाबला हो सके। लेकिन ऐसा नहीं हो सका तो जानिए कौन सी टीम पहुंचेगी फाइनल में?

27 जून को गुयाना का मौसम कैसा है? (Guyana Weather On 27 June 2024)

भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल का वेन्यू इस समय पूरी तरह भीगा हुआ है, वजह है यहां हो रही लगातार बारिश। इसके साथ ही आंधी-तूफान भी बरकरार है। पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। ऐसे में मैच हो पाएगा या नहीं इस बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। रुक-रुक कर बारिश दोबारा शुरू हो रही है। ऐसे में बार-बार मैदान को ग्राउंड्स मैन को तैयार करना पड़ रहा है। फिलहाल बारिश की वजह से टॉस में देरी हो चुकी है।

अगर रद्द हुआ सेमीफाइनल, कौन जाएगा फाइनल में? (Who Will Qualify For T20 WC Final If SF Gets Abandoned)

अब यहां चिंता की बात ये है कि 27 जून को होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच (अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका) के लिए तो रिजर्व-डे रख गया है लेकिन दूसरे सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं है। सेमीफाइनल और 29 जून को होने वाले फाइनल के बीच सिर्फ 1 दिन है। वैसे भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए 250 अतिरिक्त मिनट की छूट दी गई है अगर बारिश के कारण विलंब हुआ, लेकिन अगर मैच रद्द हुआ, तो एक टीम के लिए काफी दुखद स्थिति होने वाली है। सुपर-8 राउंड में अंक तालिका में बेहतर स्थिति में रहने वाली टीम को फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में तीन मैच में तीन जीत के साथ ग्रुप-1 में नंबर वन रही थी। वहीं ग्रुप-2 में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर रहा था। इस स्थिति में टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी और इंग्लैंड का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article