क्रिकेट

एशिया कप की दोनों ट्रॉफी जल्द होने अपने पास, बीसीसीआई सचिव ने फैंस को दिया गुड न्यूज

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। रविवार को एशिया कप जीतने के बाद भारतीय विमेंस टीम ने ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।

Image

मोहसिन नकवी (साभार-X)

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने देश के करोड़ों क्रिकेट फैंस को उस सवाल का जवाब दे दिया है जो रविवार को एशिया कप जीतने और ट्रॉफी ना लेने के बाद सबके मन में चल रहा था। जब हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय विमेंस टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशियन चैंपियन बनी। वो अलग बात है कि मेंस क्रिकेट टीम की तरह विमेंस टीम ने भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब बीसीसीआई सचिव ने ट्रॉफी को लेकर गुड न्यूज दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों ट्रॉफी अपने पास होगी।

पीटीआई से बात करते हुए सैकिया ने कहा 'हमें पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द हमें न केवल विमेंस बल्कि मेंस एशिया कप की ट्रॉफी भी मिलेगी जो पिछले डेढ़ साल से हमारे पास नहीं है। हमें दोनों ट्रॉफियां बहुत जल्द मिलेंगी। उन्होंने मैच से पहले बीसीसीआई के रूख पर भी बात की। सैकिया ने कहा 'हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट था। हम उस व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करने वाले थे जो हमारे देश के खिलाफ है। हमारा सुझाव था कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के एसीसी उपाध्यक्ष खालिद अल ज़ारूनी ट्रॉफी दें। लेकिन हमारा सुझाव स्वीकार नहीं किया गया। इसलिए, हमारे पास प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बहिष्कार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

इन सबकी शुरुआत पहलगाम हमले के बाद हुई जब उस घटना के कुछ महीने बाद एशिया कप खेला जाना था। इस घटना में पाकिस्तान के हाथ होने के सबूत मिलने के बाद भारतीय टीम ने एशिया कप के दौरान ना पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाया और ना ही एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी ली। मेंस क्रिकेट के साथ जो सिलसिला 2025 में शुरू हुआ था, उसे विमेंस क्रिकेट टीम ने 2026 में भी जारी रखा। हालांकि, अगले एशिया कप से पहले तक नकवी का एसीसी चीफ के तौर पर कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article