क्रिकेट

T20 World Cup 2024 Semi-Finals Schedule: ऐसा है टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैचों का कार्यक्रम

T20 World Cup 2024 Semi-Finals Schedule: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की चार टीमें आखिरकार फैंस के सामने आ गई हैं। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और पहली बार किसी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आइए यहां आपको बताते हैं सेमीफाइनल की चारों की टीमों के बारे में और सेमीफाइनल मैचों का पूरा कार्यक्रम।

Image

टी20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल का पूरा कार्यक्रम

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर जीत के साथ सेमीफाइनल लाइन-अप तय
  • चार टीमें, दो मैच, एक लक्ष्य- फाइनल में पहुंचना

T20 World Cup 2024 Semi-Final Schedule: आखिरकार टी20 विश्व कप 2024 में वो पल आ गया जिसका सबको इंतजार था। हमें टूर्नामेंट की अंतिम चार टीमें मिल गई हैं। मंगलवार को अफगानिस्तान की टीम ने एक बार फिर करिश्मा करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम को रोमांचक मैच में शिकस्त दी जिसके साथ ही उन्होंने पहली बार टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। उनके सेमीफाइनल में पहुंचने से एक और बड़ा उलटफेर हुए हैं, दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम व पूर्व चैंपियन टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गई है।

सोमवार को टी20 विश्व कप 2024 की तीन टीमें तय हो गई थी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत। बस चौथी टीम का इंतजार था। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अहम मैच में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए और बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में फिर से तय किए लक्ष्य (114 रन) का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में कुल 105 रन बनाकर सिमट गई।

जिसके साथ ही अफगानी टीम ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा कमाल करके दिखाया और सेमीफाइनल में कदम रखा। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर खलबली मचाई थी, अब वो ऑस्ट्रेलियाई टीम घर के लिए रवाना होगी।

टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मैचों का कार्यक्रम (T20 World Cup Semi-Finals Schedule)

मैच टीमें तारीख और समयजगह
पहला सेमीफाइनल मैचअफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका27 जून 2024 (गुरुवार), भारतीय समय के मुताबिक सुबह 6 बजेतरूबा
दूसरा सेमीफाइनल मैचभारत बनाम इंग्लैंड27 जून 2024 (गुरुवार), भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजेगुयाना
दोनों ही मैच एक ही दिन यानी 27 जून को खेले जाने हैं। एक तरफ जहां अफगानिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका को चुनौती देगी। चोकर्स के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी टीम को जरूर ये डर होगा कि कहीं एक बार फिर वे आखिरी में जाकर ना अटक जाएं।

दूसरी तरफ होगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला। दोनों ही टीमों का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प रहा है। इस मुकाबले पर करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें होंगी क्योंकि इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article