IND vs AFG Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया के पास जहां सीरीज में अजेय बढ़त लेने का मौका है तो वहीं अफगानिस्तान के पास आखिरी मौका है। पहले मुकाबले को जिस अंदाज से टीम इंडिया ने जीता उसको देखते हुए अफगानिस्तान की टीम को अपनी रणनीति बदलनी होगी। 157 रन का लक्ष्य भारत ने 38 गेंद शेष रहते केवल 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की बैटिंग का अफगानी गेंदबाज खास तौर से स्पिनर के पास कोई जवाब नहीं था। मुजीब उर्र रहमान से लेकर राशिद खान सब महंगे साबित हुए। नूर ने 12.50 की इकोनॉमी से रन लुटाए।
दूसरे मैच में हो सकता है बदलाव
दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को ना चाहते हुए भी बदलाव करना पड़ेगा। चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती बाहर हो चुके हैं ऐसे में रवि बिश्नोई को शामिल किया जा सकता है। यदि आप भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा भारत और अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच (IND vs AFG Match Date)
भारत और अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच (IND vs AFG Match Venue)
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज का मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच (IND vs AFG Match Timing)
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।
कहां देखें भारत और अफगानिस्तान दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs AFG Match Live Streaming)
भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
फ्री में कहां देखें भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 मुकाबला?
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं तो आपके पास फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर आप इस मुकाबले का आनंद फ्री में ले सकते हैं।
