क्रिकेट

भारत को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

भारतीय टीम को दूसरे टी20 मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती एक मुकाबला खेलने के बाद ही चोटिल हो गए हैं। वरुण के बाहर जाने से सवाल उठता है कि दूसरे टी20 मुकाबले में उन्हें रिप्लेस कौन करेंगे?

Image

वरुण चक्रवर्ती (साभार-X)

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्पिन गेंदबाद वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाकी बचे दो मैच से बाहर हो गए हैं। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार वरुण चक्रवर्ती पहला ही मुकाबला खेलने के बाद चोटिल हो गए। वरुण का चोटिल होना सेंटर आफ एक्सीलेंस पर भी सवाल उठाता है कि क्या वह पूरी तरह से फिट नहीं थे। पहले टी20 मुकाबले में वरुण ने किफायती गेंदबाजी की थी। 4 ओवर में उन्होंने केवल 16 रन देकर एक विकेट चटकाया था। वरुण के बाहर जाने से सवाल उठता है कि दूसरे टी20 मुकाबले में उन्हें रिप्लेस कौन करेंगे?

मौजूदा भारतीय स्क्वॉड को देखें तो बेंच पर तेज गेंदबाज यश ठाकुर, स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का विकल्प मौजूद है। हालांकि, लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर रवि बिश्नोई को शामिल किया जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती अकेले नहीं हैं, टीम इंडिया पिछले कुछ महीने से लगातार इंजरी से जूझ रही है। मौजूदा टी20 स्क्वॉड में भी नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा हर्षित राणा भी फिटेनस से जूझ रहे हैं। हर्षित राणा को तो यश ठाकुर ने रिप्लेस कर लिया, लेकिन नीतीश लगता है अब तक मैच फिट नहीं हो पाए हैं।

एशियन गेम्स में हो सकता है नुकसान

पिछले कुछ परफॉर्मेंस को नजरअंदाज कर दें तो वरुण चैंपियन गेंदबाज रहे हैं। ऐसे में अगर वह फिट नहीं हो पाते हैं तो एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया को बिना उनके उतरना पड़ सकता है। टी20 में वरुण के आंकड़े शानदार हैं। 49 मैच में अब तक वरुण 75 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक फोरफर और दो फाइफर झटका है। एशियन गेम्स में भारत का अभियान सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबले से शुरू होगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 सितंबर से शुरू होंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article