If Rain Stop IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार को होने वाला है। यह मुकाबला पाकिस्तान टीम के लिए करो या मरो वाला है। यूएसए से हार के बाद पाकिस्तान टीम के सुपर-8 में पहुंचने का सफर थोड़ा मुश्किल हो गया है। ऐसे में यदि इस मुकाबले में बारिश विलेन बनी तो पाकिस्तान की समस्या और भी बढ़ जाएगी, क्योंकि यूएसए की टीम पहले ही अपने दो मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में बारिश पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के सपने को चकनाचूर कर देगी।
आज के मैच में बारिश की संभावना
न्यूयॉर्क में आज के मौसम की बात करें तो स्थानीय समयनुसार मुकाबला सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और AccuWeather के अनुसार 11 बजे 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ऐसे में यदि भारत-पाकिस्तान इस महामुकाबले में बारिश विलेन बनी तो मैच का क्या होगा। क्या इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। एशिया कप मुकाबले की बात करें वहां केवल भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए रिजर्व की व्यवस्था थी। लेकिन यहां टी20 वर्ल्ड कप में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
नहीं है रिजर्व डे की व्यवस्था
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो इस बार सेमीफाइनल मुकाबले के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। इस टूर्नामेंट में केवल फाइनल के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था है।
मैच नहीं हो पाया तो क्या होगा?
अब सवाल यह उठता है कि यदि बारिश के कारण यह मुकाबला नहीं हो पाता है तो क्या होगा? बारिश के कारण अगर मुकाबला नहीं हो पाया तो दोनों टीम को 1-1 प्वाइंट से संतोष करना पड़ेगा। ऐसे में भारत 3 प्वाइंट के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर होगी और पाकिस्तान के आगे का रास्ता मुश्किल हो जाएगा।
