क्रिकेट

सेमीफाइनल से पहले बोले जोस ने भरी हुंकार, बोले नहीं होने देंगे भारत-पाक की खिताबी भिड़ंत

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 9, 2022, 10:23 PM IST

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले हुंकार भरते हुए कहा है कि हम भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला नहीं होने देने की पुरजोर कोशिश करेंगे।

Image

जोस बटलर( साभार AP)

एडिलेड: पाकिस्तान की टीम बुधवार को न्यूजीलैंड को पटखनी देकर तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई। गुरुवार को इंग्लैंड और भारत के बीच एडिलेड में गुरुवार को भिड़ंत होने जा रही है। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक और दिग्गज साल 2007 की तरह भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत होती देखना चाहते हैं।

ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा है कि वो इस फसाने को हकीकत में नहीं तब्दील होने देना चाहेंगे। उन्होंने इस बारे में कहा, देखिए हम निश्चिच तौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल होता नहीं देखना चाहते हैं। इसलिए हम ऐसा नहीं होने देने के लिए अपनी ओर से पुरजोर कोशिश करेंगे।'

इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप के सुपर-12 दौर में 5 मैच में से तीन में जीत और एक हार के साथ कुल 7 अंक लेकर ग्रुप-1 में दूसरे पायदान पर रही। अप्रत्याशित रूप से इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम को इंग्लैंड की टीम चुनौती देने उतरेगी।

दस साल लंबे अंतराल के बाद इंग्लैंड और भारत का सामना होगा। अबतक टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड की टीमों का आमना सामना हुआ है जिसमें से 2 बार बाजी भारत के और एक बार इंग्लैंड के हाथ लगी है। हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 के जीत हासिल की थी। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में हैं ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की पूरी संभावना है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article