क्रिकेट

IPL 2024, DC vs KKR LIVE Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा दिल्ली और कोलकाता का मुकाबला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 3, 2024, 05:51 PM IST

KKR vs DC, Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match LIVE Telecast Match Online Today: आईपीएल के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। केकेआर की टीम को लगातार दो मैचों में, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को एक मैचों में जीत मिली है। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

KKR vs DC, Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match LIVE Telecast Match Online Today: आईपीएल के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइटराइडर्स और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी फॉर्म में हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स की नजर जीत की हैट्रिक पर है, जबकि दिल्ली की नजर लगातार दूसरी जीत पर है। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु को पटखनी दी थी। वहीं, दिल्ली की टीम को शुरुआती दो मैचों में पंजाब किंग्स और रॉजस्थान रॉयल्स की टीम से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, तीसरे मुकाबले में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली जीत मिली थी। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 4 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2 अंक के साथ टेबल में 7वें नंबर पर है।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match Date)

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला 03 अप्रैल 2024 यानी बुधवार को खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match Time)

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match Venue)

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match Live Telecast)

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match Live Streaming)

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article