क्रिकेट

IPL 2024, DC vs KKR Dream11 Prediction: दिल्ली और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला आज, मैच से पहले देखें दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स ड्रीम प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 3, 2024, 06:56 PM IST

DC vs KKR Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड विशाखापट्टनम के वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें दिल्ली बनाम कोलकाता ड्रीम प्लेइंग-11। कोलकाता बनाम दिल्ली मैच की फैंटेसी 11 बनाते समय इन खिलाड़ियों को दे सकते हैं मौका

Image

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

Today DC vs KKR Dream11 Prediction Team: इंडियन प्रीमिया लीग (IPL 2024) के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड यानी विशाखापट्टनम के वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम विजयी रथ पर सवार है और टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआती दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन तीसरे मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पटखनी देकर घर में जीत का खाता खोला था। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में खेले गए प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इसमें कोलकाता का पलड़ा भारी है। केकेआर को 16 मैचों में, जबकि दिल्ली की टीम को 15 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है। दिल्ली का केकेआर के खिलाफ 228 रन और केकेबार का दिल्ली के खिलाफ 210 रन हाईएस्ट स्कोर है। इस रोमांचक मुकाबले से पहले देखें परफेक्ट ड्रीम-11।

DC vs KKR मौसम की जानकारी : तापमान दिन के समय 25 के ऊपर रहेगा और मैच के समय 12 से 14 के बिच रहेगा वर्षा होने की संभव नहीं है।

IPL 2024 Match-16, DC vs KKR, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स

दिनांक: 03 मार्च 2024

समय: 7.30 PM

मैदान: वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी (dc vs kkr dream11 team prediction today match)

DC vs KKR ड्रीम-11- Option 1

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, फिलिप सॉल्ट।

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर।

ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, अक्षर पटेल।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: आंद्रे रसेल।

उप-कप्तान: सुनील नरेन।

DC vs KKR ड्रीम-11-Option 2

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, फिलिप सॉल्ट।

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर,आंद्रे रसेल।ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, अक्षर पटेल।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क।कप्तान: डेविड वॉर्नर, ।

उप-कप्तान: फिलिप सॉल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: आंद्रे रसेल।

उप-कप्तान: सुनील नरेन।

DC vs KKR ड्रीम-11- Option 3

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, फिलिप सॉल्ट।

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ।

ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन।

गेंदबाज: मुकेश कुमार, खलील अहमद, हर्षित राणा।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान- फिल सॉल्ट

उप-कप्तान- डेविड वॉर्नर

DC vs KKR ड्रीम-11- Option 4

विकेटकीपर: फिल साल्ट, ऋषभ पंत

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क

ऑलराउंडर: सुनील नरेन (कप्तान), आंद्रे रसेल, अक्षर पटेल

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा

दिल्ली बनाम कोलकाता ड्रीम11 प्रैडिक्शन (DC vs KKR Dream11 Prediction)

कप्तान - डेविड वॉर्नर

उपकप्तान - मिशेल मार्श

विकेटकीपर- रिषभ पंत

बल्लेबाज - पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह

ऑलराउंडर - आंद्रे रसेल, सुनील नरेन

गेंदबाज - एनरिक नॉर्टजे, हर्षित राणा, खलील अहमद

GT vs PBKS ड्रीम-11

विकेटकीपर: ऋषभ पंत

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर।

ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन।

गेंदबाज: मुकेश कुमार, खलील अहमद, हर्षित राणा।

कप्तान- आंद्रे रसेल

उप-कप्तान- हर्षित राणा

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Team Squads)

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड (Chennai Super Kings Team Squads)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।

(*Disclaimer: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article