क्रिकेट

IPL 2024, DC vs KKR Pitch Report, Weather: दिल्ली-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 3, 2024, 12:13 PM IST

IPL 2024, DC vs KKR Pitch Report And Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium Visakhapatnam Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (3 April 2024) इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2024 का ये मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा विशाखापट्टनम का मौसम।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का आज 16वां मुकाबला
  • दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर
  • विशाखापट्टनम में खेला जाएगा आज का मैच

IPL 2024, DC (Delhi Capitals) vs KKR (Kolkata Knight Riders) Pitch Report And Visakhapatnam Weather Forecast Today: आईपीएल 2024 में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस सीजन का ये 16वां मुकाबला होगा। इस मैच का आयोजन विशाखापट्टनम में होने जा रहा है। दोनों टीमों ने अपना-अपना पिछला मुकाबला जीता हुआ है इसलिए दोनों ही टीमें जीत के सिलसिले को बरकरार रखने का प्रयास करेंगी। दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में होगी जिन्होंने पिछले मुकाबले में इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान होंगे भारतीय धुरंधर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)। ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाना है।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले आज के मैच से पहले जानिए इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड और आमने-सामने के आंकड़े। मौजूदा सीजन की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में 4 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं दिल्ली की टीम ने तीन मैचों में 1 मैच जीता है और 2 मैच गंवाए हैं जिसके साथ ही वे 2 अंक लेकर अंक तालिका में सातवें नंबर पर हैं। अगर आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों की टक्कर की बात करें तो अब तक इनके बीच 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। इन 31 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 मैच जीते हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में जीत हासिल की है। अब जानते हैं आज होने वाले दिल्ली-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट और विशाखापट्टनम में कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली कैपिटल्स-कोलकाता नाइट राइडर्स पिच रिपोर्ट (DC vs KKR Pitch Report)

आज आईपीएल 2024 में होने वाला दिल्ली-कोलकाता मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर बल्लेबाजों और स्पिनर्स को फायदा मिलता देखा गया है, लेकिन इतना तय है कि यहां बल्लेबाज रनों की बौछार जरूर करने में सक्षम हैं। इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा (6/19) का रहा है। वहीं एक हकीकत ये भी है कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुछ दिन पहले इस मैदान पर हुए मैच में तेज गेंदबाजों का जलवा दिखा था। उस मैच में दिल्ली की टीम ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में बल्लेबाज रन तो बना सकेंगे लेकिन तेज गेंदबाजों की रफ्तार से उन्हें आज संभलकर रहना होगा।

आज कैसा रहेगा विशाखापट्टनम का मौसम? (Vizag Weather Today)

दिल्ली और कोलकाता के बीच आज का मैच विशाखापट्टनम में होगा तो यहां के मौसम की चर्चा भी कर लेते हैं। आज विशाखापट्टनम में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। इसके अलावा यहां उमस भी बहुत रहेगी जो बाद में फील्डिंग करने वाली टीम के खिलाड़ियों को जरूर परेशान करेगी। दिन में यहां अच्छी धूप खिले रहने का अनुमान है जबकि शाम को मौसम में कुछ राहत मिलेगी। आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

दिल्ली और कोलकाता की टीमें (DC and KKR SQUADS)

दिल्ली कैपिटल्स टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल और जैक फ्रेजर गुर्क।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतिश राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, शाकिब अल हसन, अनुकूल रॉय, फिल सॉल्ट, रहमानुल्लाह गुरबाज, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, दुष्मंता चामीरा, वरूण चक्रवर्ती, मिचेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, शेरफेन रदरफोर्ड, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, सुनील नारायन और केएस भरत।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article