क्रिकेट

वनिंदु हसरंगा ने छोड़ी श्रीलंका की टी20 टीम की कप्तानी, जानिए क्या है वजह

टी20 विश्व कप 2024 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका की टी20 टीम के कप्तान वनिंदु हसरंगा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

Image

वनिंदु हसरंगा (साभार ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • हसरंगा ने छोटी श्रीलंका की टी20 टीम की कप्तानी
  • कहा टीम की हित में लिया ये फैसला
  • टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में नहीं पहुंच सका था श्रीलंका

कोलंबो:टी20 विश्व कप 2024 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका की टी20 टीम के कप्तान वनिंदु हसरंगा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। हसरंगा को इसी साल जनवरी ये जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने 10 मैच में टीम का नेतृत्व किया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा हसरंगा के कप्तानी छोड़ने संबंधी जारी बयान में कहा कि हसरंगा ने टीम के हित में ये फैसला लिया है। वो कप्तानी छोड़ रहे हैं और बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे।

हसरंगा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को लिखे पत्र में कहा, एक खिलाड़ी के तौर पर मैं हमेशा श्रीलंका के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा और मैं हमेशा की तरह अपनी टीम और नेतृत्व का समर्थन करूंगा।'

टीम में बने रहेंगे हसरंगा

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पुष्टि की है कि हसरंगा आगे भी टीम का अहम हिस्सा रहेंगे। हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत के खिलाफ 26 जुलाई से शुरू होने जा रही तीन मैच की टी20 सीरीज से पहले इस्तीफा दिया है। ऐसे में बोर्ड के सामने नए कप्तान की तलाश की चुनौती होगी। कौन टीम का नया कप्तान होगा इस बारे में बोर्ड ने अबतक कोई बयान नहीं जारी किया है।

जयसूर्या के हेडकोच बनने के बाद हुआ इस्तीफा

हसरंगा का इस्तीफा पूर्व कप्तान सनथ जयासूर्या को श्रीलंका का अंतरिम हेड कोच बनाए जाने के दो दिन बाद आया है। जयासूर्या भारत के श्रीलंका दौरे से श्रीलंका के सितंबर में होने वाले इंग्लैंड दौरे तक पद पर रहेंगे।

शनाका के बाद हसरंगा बने थे कप्तान

हसरंगा को दसुन शनाका को वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद ये जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अपनी कप्तानी की शुरुआत जिंबाब्वे के खिलाफ जीत के साथ की थी। इसके बाद टी20 विश्व कप से पहले उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान को 2-1 अंतर से मात दी थी। लेकिन टीम का टी20 विश्व कप में ग्रुप-डी में रहते हुए प्रदर्शन खराब रहा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article