क्रिकेट

IPL 2024: विराट कोहली ने मचाया गुजरात टाइटन्स के खिलाफ धमाल, बने सीजन में 500 का आंकड़ा छूने वाले पहले प्लेयर

Virat Kohli 500 Runs in IPL 2024: विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते गुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा। विराट इस पारी के दौरान 500 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले प्लेयर बन गए।

Image

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ नाबाद 70 रन की पारी
  • बने आईपीएल 2024 में 500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी
  • गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेली लगातार चौथी 50+ रन की पारी

अहमदाबाद: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का आईपीएल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन रविवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर जारी रहा। विराट ने 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 32 गेंद में सीजन की पांचवीं 50 रन से ज्यादा की पारी खेली। विराट ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 5 चौके और 2 छक्के जड़े। विराट कोहली ने अपनी पारी की शुरुआत सधे हुए अंदाज में की। विराट ने पारी की शुरुआत में 15 गेंद में 14 रन बनाए थे। लेकिन पिच पर पैर जमाने के बाद उन्होंने गियर बदले और अगली 17 गेंद में 37 रन जड़कर अपना आईपीएल में 54वां अर्धशतक पूरा कर लिया।70*(44) रन बनाकर नाबाद रहे। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2024 में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए।

आईपीएल 2024 में 500 रन बनाने वाले पहले प्लेयर

विराट कोहली आईपीएल 2024 में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले प्लेयर भी बन गए। विराट ने गुजरात के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। खबर लिखे जाने तक विराट ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 10 मैच की 10 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 500* रन 71* के औसत और 147* के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उन्होंने सीजन में एक शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं।

गुजरात के खिलाफ लगातार चल रहा है बल्ला

विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खूब चला रहा है। गुजरात के खिलाफ विराट चार मैच में 50 रन से ज्यादा की चार पारियां खेलने में सफल रहे हैं। विराट इससे पहले गुजरात के खिलाफ तीन मुकाबले में 58(53), 73(54) और 101*(61) रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने 70*(44) रन की पारी खेली है। गुजरात के गेंदबाज विराट के खिलाफ आते ही असरहीन हो जाते हैं। इस बात की पुष्टि एक बार फिर हो गई है।

विराट ने की वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी

विराट कोहली ने सीजन में 500 रन के आंकड़े को पार करते ही डेविड वॉर्नर के सबसे ज्यादा बार आईपीएल में ये कारनामा करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। विराट और वॉर्नर दोनों ने 7-7 बार ये कारनामा किया है। इसके बाद इस सूची में दूसरे पायदान पर केएल राहुल और शिखर धवन हैं। दोनों 5-5 बार सीजन में 500 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे हैं। क्रिस गेल, सुरेश रैना और क्विंटन डिकॉक तीन-तीन बार ऐसा करके इस सूची में तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article