क्रिकेट

रिकी पॉन्टिंग ने विराट कोहली को बताया टेस्ट क्रिकेट में नई क्रांति का जनक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में नई क्रांति लाने में किए गए योगदान की जमकर सराहना की है। जानिए पॉन्टिंग ने विराट की कप्तानी की तारीफ करते हुए क्या कहा?

Image

विराट कोहली

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली लाए टेस्ट क्रिकेट में नई क्रांति
  • विराट की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों को मिला नया विश्वास
  • विराट ने टेस्ट क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई

साउथैम्पटन: ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग ने भारत में टेस्ट क्रिकेट में क्रांति लाने में पूर्व कप्तान विराट कोहली की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि देश के बल्लेबाज अब बड़े मंच से नहीं डरते और इसका सबूत विदेशों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी सफलता है। पॉन्टिंग ने पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के योगदान की भी सराहना की जिन्होंने जून में भारत को टी20 विश्व कप खिताब दिलाने के बाद यह पद छोड़ दिया था।

क्रिकेट को बदलने में विराट ने निभाई बड़ी भूमिका

पॉन्टिंग ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा,'कोहली की कप्तानी की शुरुआत की बात करें तो उन्होंने क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई और राहुल द्रविड़ ने पिछले चार साल में इसे जारी रखा। कोहली जैसे खिलाड़ी का टीम पर प्रभाव बहुत शानदार होगा और उनके पास स्टार खिलाड़ी हैं।'

कोहली ने दिलाया भारत को विदेश में जीत का विश्वास

भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी। इसके अलावा टीम ने अन्य स्थानों पर भी कुछ यादगार जीत दर्ज की। कोहली ने कप्तानी में अपनी आक्रामकता से सभी को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय टीम विदेशों में भी जीत सकती है और जब वह टीम में नहीं थे तब भी उनका आत्मविश्वास टीम पर हावी रहा।

रहाणे की कप्तानी में भारत ने दी ऑस्ट्रेलिया को मात

ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 में पिछली टेस्ट श्रृंखला के दौरान कोहली अपनी बेटी वामिका के जन्म के कारण पहले मैच के बाद भारत रवाना हो गए थे। लेकिन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने चोट और मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से जूझते हुए श्रृंखला में 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article