क्रिकेट

Virat Kohli CSK vs RCB Match: चेन्नई के खिलाफ मैच में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 22, 2024, 06:26 PM IST

Virat Kohli Record in Chennai Stadium, CSK vs RCB: चेन्नई के खिलाफ विराट कोहली को एक्शन में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहिस हैं। जब कोहली इस मुकाबले में उतरेंगे तो उनके सामने कई ऐसे रिकॉर्ड होंंगे जो उनके निशाने पर होंगे।

Image

विराट कोहली (साभार-RCB)

CSK vs RCB, Virat Kohli Record in Chennai Stadium: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज से बाहर रहने वाले विराट को एक्शन में देखने के लिए फैंस बेताब है। ऐसे में उनका इंतजार शुक्रवार शाम खत्म हो जाएगा जब आईपीएल के पहले मुकाबले में वह चेन्नई के खिलाफ मैच में उतरेंगे। विराट जनवरी 2023 के बाद से टी20 क्रिकेट में वापसी करेंगे और वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें हर हाल में आईपीएल को बेस्ट बनाना होगा।

विराट कोहली के निशाने पर खास रिकॉर्ड

विराट कोहली के सामने इस मैच में कई रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती है। टी20 में 12,000 रन पूरा करने से विराट केवल 6 रन दूर हैं। सीएसके के खिलाफ मैच में जैसे ही कोहली 6 रन बनाएंगे तो वह टी20 क्रिकेट मे 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल विराट के नाम 376 टी20 मैच में 11,994 रन बनाए हैं।

इसके अलावा कोहली के पास 100 अर्धशतक पूरा करने का भी मौका है। फिलहाल वह इस सूची में क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर के बाद तीसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल ने 110 जबकि वॉर्नर ने 109 अर्धशतक लगाए हैं।

इसके अलावा चेन्नई के खिलाफ उनके पास 1,000 रन पूरा करने का मौका है। फिलहाल कोहली के नाम सीएसके के खिलाफ 31 मैच में 985 रन हैं। 15 रन बनाते ही कोहली के 1000 रन हो जाएंगे और शिखर धवन के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उनके नाम 237 मैच में 7,263 रन हैं। कोहली ने आईपीएल में 7 शतक लगाए हैं जो आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सर्वाधिक शतक है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article