क्रिकेट

IPL 2024: ट्रेविस हेड ने खेली आतिशी पारी, लेकिन रैना का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 20, 2024, 09:10 PM IST

ट्रेविस हेड ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पॉवरप्ले में 84 रन की पारी खेली लेकिन वो सुरेश रैना का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से महज 4 रन से चूक गए।

Image

ट्रेविस हेड(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेविस हेड बने पॉवरप्ले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज
  • सुरेश रैना ने साल 2014 में पॉवरप्ले में खेली थी 87 रन की पारी
  • हेड 4 रन के अंतर से 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

नई दिल्ली: ट्रेविस हेड की आतिशी बल्लेबाजी आईपीएल 2024 में बदस्तूर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को जारी रही। पिछले मैच में आतिशी शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड ने 32 गेंद में 89 रन की आतिशी पारी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली। हेड ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 6 छक्के जड़े।

पॉवरप्ले में जोड़े 125 रन

हेड ने दिल्ली के खिलाफ आतिशी अंदाज में पारी की शुरुआत छक्के के साथ की। इसके बाद उन्होंने पीछे नहीं मुड़कर नहीं देखा और महज 16 गेंद में अपना अर्धशतक जड़ दिया। हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ 2.4 ओवर में अर्धशतकीय और 4.6 ओवर में शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। दोनों ने मिलकर पॉवरप्ले के 6 ओवर में 125 रन बगैर किसी नुकसान के जोड़ लिए और पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

रैना का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

ट्रेविस हेड आईपीएल पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रैना ने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले छह ओवर में 87 रन जड़ दिए थे। वहीं हेड रैना के रिकॉर्ड की बराबरी करने से 3 रन दूर रह गए। हेड 84 रन बना सके। 125 रन की साझेदारी में हेड ने 84 और अभिषेक ने 40 रन का योगदान दिया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article