क्रिकेट

IPL 2024: ट्रेविस हेड ने छुड़ाए दिल्ली के गेंदबाजों के छक्के, जड़ा हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 20, 2024, 08:24 PM IST

ट्रेविस हेड का आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म जारी है शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में धमाल मचाते हुए आतिशी अर्धशतक जड़ दिया है।

Image

ट्रेविस हेड(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेविस हेड ने दिल्ली के खिलाफ जड़ा 16 गेंद में अर्धशतक
  • बने साझा रूप से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज पचासा जड़ने वाले प्लेयर
  • अभिषेक-हेड की जोड़ी ने 6 ओवर में जड़ दिए 125 रन

Fastest Fifty for Sunrisers Hyderabad: ट्रेविस हेड का आईपीएल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में भी जारी रहा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आतिशी शुरुआत करते हुए हेड ने 16 गेंद में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत छक्के के साथ की पहले विकेट के लिए 2.4 ओवर में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इसके बाद 16 गेंद में हेड ने 7 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। हेड 32 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

हेड ने की अभिषेक शर्मा की बराबरी

ट्रेविस हेड ने इसके साथ ही आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक के अभिषेक शर्मा के मौजूदा सीजन में ही बनाए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अभिषेक ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 16 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। उसी मुकाबले में हेड ट्रेविस हेड नें 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा था जिसे कुछ मिनट के अंतराल के बाद ही अभिषेक ने तोड़ दिया था। ऐसे में अब हेड अभिषेक के साथ पहले पायदान पर काबिज हो गए हैं।

पॉवरप्ले में बनाया नया रिकॉर्ड

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 5 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों ने इसके बाद पॉवरप्ले में 125 रन बगैर किसी नुकसान के जोड़कर आईपीएल के पॉवरप्ले मे सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। ये रिकॉर्ड 2017 में केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ 6 ओवर में बगैर नुकसान के 105 रन जोड़े थे।

आईपीएल 2024 में सबसे तेज अर्धशतक

  1. ट्रेविस हेड-16 गेंद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  2. अभिषेक शर्मा-16 गेंद बनाम मुंबई इंडियन्स
  3. सूर्यकुमार यादव-17 गेंद बनाम आरसीबी
  4. ट्रेविस हेड-17 गेंद बनाम मुंबई इंडियन्स
  5. ट्रिस्टन स्टब्स-19 गेंद बनाम मुंबई इंडियन्स
  6. ट्रेविस हेड-20 गेंद बनाम आरसीबी
  7. आंद्रे रसेल-20 गेंद बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2024 में हेड मचा रहे हैं धमाल

ट्रेविस हेड आईपीएल 2024 में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। हेड ने 6 मैच की 6 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 63.80 के औसत और 221.52 के स्ट्राइक रेट से 319 रन बना लिए हैं। सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर में हेड विराट कोहली के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सीजन में एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान हेड ने 39 चौके और 18 छक्के भी जड़े।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article