Bigg Boss 8 Malayalam: रियलिटी शो बिग बॉस मलयालम 8 (Bigg Boss 8 Malayalam) में नेहा फातिमा (Neha Fatima) और संतोष राज (ताशी) काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। शो में दोनों का लव एंगल दिखाया जा रहा है, लेकिन नेहा के परिवार को बेटी का नेशनल टीवी पर प्यार पसंद नहीं आया, जिस वजह से शो में वीकेंड के वार पर फैमिली ड्रामा देखने के लिए मिला। शो में नेहा के माता-पिता ने एंट्री ली और इस मौके पर उन्होंने नेहा को समझाने की कोशिश भी की। इतना ही नहीं, नेहा के पिता ने अपनी बेटी से शो को छोड़कर अपनी नॉर्मल जिंदगी में लौटने की गुजारिश की। आइए आपको बताते हैं कि नेहा कौन हैं और वीकेंड का वार में क्या क्या हुआ? (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Mahadev Betting App Case: सौरभ चंद्राकर की दुबई वेडिंग पर ED का शिकंजा, बॉलीवुड सितारों से हो सकती है पूछताछ
क्या हुआ वीकेंड का वार में?
बिग बॉस मलयालम 8 में 21 साल की नेहा फातिमा 35 साल के संतोज राज के प्यार में पड़ती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, नेहा ने संतोज को प्रपोज भी कर दिया है और शो के बाद वह संतोश संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं और इसी वजह से शो में नेहा के माता पिता ने एंट्री ली। इस मौके पर नेहा के पिता और माता उन्हें समझाते हैं। नेहा की मां उन्हें बोलती हैं कि यहां पर लोग गेम खेल रहे हैं लेकिन वह भावनाओं में उलझ गई हैं और फिर वे अपनी बेटी से शो से चलने की बात करते हैं, लेकिन नेहा शो में रहने का फैसला लेती हैं। शो के होस्ट मोहनलाल भी बोल देते हैं कि ये फैसला नेहा का होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Nomination: घरवालों ने एक-दूसरे को बनाया निशाना, ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
