क्रिकेट

T20 World Cup: फाइनल में लगा भारतीय तड़का, 13 साल की सिंगर जानकी ईश्वर बिखेरेंगी जलवा

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 13, 2022, 05:03 AM IST

Who is Janaki Easwar: भारतीय टीम भले ही टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में नहीं पहुंच सकी लेकिन इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में भारतीय तड़का लग ही गया है। 13 साल की भारतीय मूल की गायिका अपनी आवाज का जादू खचाखच भरे एमसीजी में बिखेरती नजर आएंगी।

Image

जानकी ईश्वर( साभार Instagram)

मेलबर्न: भारतीय क्रिकेट टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुए टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में नहीं पहुंच सकी। बावजूद इसके मेलबर्न से भारत के लिए अच्छी खबर आई है।खिताबी मुकाबले में भारतीय तड़का लग ही गया है। रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल से पहले एमसीजी में आयोजित होने रंगारंग कार्यक्रम में 13 साल की भारतीय मूल की गायिका जानकी ईश्वर अपनी आवाज का जादू बिखरेती नजर आएंगी।

द वॉइस ऑस्ट्रेलिया शो से मिली लोकप्रियता

जानकी ऑस्ट्रेलिया के रॉकबैन्ड आईसआउस के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड 90 हजार दर्शकों के सामने अपनी प्रस्तुति देंगी। जानकी का परिवार भारतीय मूल का है और 15 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। उनके पिता अनूप दिवाकरन और मां दिव्या रवींद्रन केरल को कोझीकोड़ की रहने वाली हैं। जानकी ईश्वर को ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल लोकप्रियता लोकप्रिय म्यूजिक रियलिटी शो द वॉइस ऑस्ट्रेलिया से मिली थी। वो कार्यक्रम में भाग लेने वाले सर्वकालिक सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थीं। जानकी ने कहा है कि वो खचाखच भरे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में प्रस्तुति देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अविश्वसीन होगा एमसीजी में गायकी का अनुभव

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए जानकी ने कहा, एमसीजी में हजारों दर्शकों के सामने गाने का उनका अनुभव अविश्वसीनय होगा। जिसका प्रसारण दुनियाभर के करोड़ों लोगों तक होगा। मेरे माता-पिता क्रिकेट के बड़े फैन हैं। उनके जरिए ही मुझे इस बड़े मौके की अहमियत पता चली। मैंने सुना है कि फाइनल के सारे टिकट पहले ही बिक चुके हैं। मैं अपने कार्यक्रम और मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती तो और बेहतर होता।'

आईसीसी की कसौटी पर उतरीं खरी

टीवी में पदार्पण के बाद जानकी इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न, इंडियन फैशन वीक ऑस्ट्रेलिया जैसे कई कार्यक्रमों में गा चुकी हैं। उनकी गायकी के अलावा जानकी के पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधानों ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आईसीसी एक ऐसा कार्यक्रम करना चाहता था जिसमें सभी पीढ़ी और संस्कृति के लोग शामिल रहें और इस लिहाज से जानकी उनकी कसौटी पर खरी उतरीं और उन्हें ये बड़ा मंच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए मिल गया।

परिवार का संगीत से है गहरा रिश्ता

संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखने वाली जानकी को महज 6 साल की उम्र में कर्नाटक संगीत सीखने का मौका मिला। जानकी ने बताया, उनके पिता और दोनों भाई गायक हैं। पिता के छोटे भाई अरुण गोपन एक प्रोफेशनल सिंगर हैं। पिता के चाचा केवी शिवदास एक गायक, कंपोजर और संगीत शिक्षक हैं। मेरी मां को भी संगीत का बड़ा शौक है। मैं बचपन से मां से लोरी सुनकर ही सोती थी। ये बात बेहद सामान्य थी कि वो चाहते थे कि मैं संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बनाऊं।

शोभा शेखर से सीख रही हैं शास्त्रीय संगीत

जानकी कलाकृति स्कूल ऑफ म्यूजिक से कर्नाटक संगीत की शिक्षा हासिल कर रही हैं। जिसकी स्थापना ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से नवाजी जा चुकी मशहूर संगीतकार शोभा शेखर ने की है। शास्त्री संगीत के बारे में जानकी ने कहा, शास्त्रीय संगीत मुझे काफी जटिल लगा जिसे सीखने के लिए आपको बहुत अभ्यास करना पड़ता है। शोभा आंटी ये सुनिश्चित करती हैं कि हमें इसकी जटिलताओं के पा आसानी से जा सके। वो ऑस्ट्रेलिया के कई विश्वविद्यालयों में संगीत सिखाती हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article