क्रिकेट

T20 World Cup Final: आदिल राशिद की फिरकी में फंसे बाबर आजम, नहीं मचा पाए धमाल [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 13, 2022, 03:04 PM IST

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में धमाल नहीं मचा सके। आदिल राशिद ने अपनी फिरकी में शानदार तरीके से पाकिस्तानी कप्तानी को फांसकर चलता कर दिया।

Image

बाबर आजम( साभार AP)

मेलबर्न: टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऐसे में पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम की स्टार जोड़ी उतरी। लेकिन फाइनल में दोनों स्टार खिलाड़ी इस बार धमाल नहीं मचा पाए। सैम कुरेन ने इंग्लैंड को पहली सफलता रिजवान के रूप में दिलाई। कुरेन ने रिजवान की गिल्लियां बिखेर दीं।

शानदार गुगली नें फंसे बाबर

ऐसे में टीम को संभालकर बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बाबर आजम के कंधों पर आ गई। लेकिन आदिल राशिद ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए पहले मोहम्मद हारिस को और उसके बाद कप्तान बाबर आजम को चलता कर दिया। बाबर आजम आदिल की गुगली को नहीं पढ़ पाए और सामने की ओर शॉट खेलने की कोशिश में फॉलो थ्रू में लपके गए। राशिद ने करियर में चौथी बार बाबर आजम को अपना शिकार बनाया। बाबर राशिद की गुगली को पढ़ने में पूरी तरह नाकाम रहे।

बाबर नहीं कर पाए खुलकर बल्लेबाजी

बाबर आजम शुरुआत से ही खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे। वो 28 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 114.28 का रहा और बाबर केवल दो चौके जड़ सके। इस पारी के साथ ही पिछली बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाबर के सफर का अंत हो गया।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article