क्रिकेट

T20 World Cup Points Table Updates (13-february-2026): जिंबाब्वे, यूएई और यूएसए की जीत के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

T20 World Cup Points Table Update Today in Hindi After 21st Match, IND बनाम NAM आज के मैच के बाद जाने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अंक तालिका का ताजा हाल: टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया-जिंबाब्वे, यूएई-कनाडा और यूएसए-नीदरलैंड के बीच मैच खेले गए। इन मुकाबलों में जिंबाब्वे, यूएई और यूएसए की जीत के बाद जानिए कैसा है अंक तालिका का ताजा हाल।

T20 World Cup 2026 Points Table update

टी20 विश्व कप 2026 प्वाइंट्स टेबल अपडेट

केT20 World Cup 2026 Points Table Update (13-february 2026): टी20 विश्व कप 2026 में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया-जिंबाब्वे, यूएई-कनाडा और यूएसए-नीदरलैंड के बीच मैच खेले गए। दिन की शुरुआत कोलंबो में जिंबाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले के साथ हुई। दिन का ये सबसे बड़ा मैच था। ग्रुप बी के इस मुकाबले में जिंबाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए सबको चौंका दिया। मैच में जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 169 रन का स्कोर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खड़ा किया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन बनाकर ढेर हो गई। ब्लेसिंग मुजरबानी की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारू टीम घुटनों पर आ गई और मैच 23 रन के अंतर सं गंवा दिया। यह 10वें टी20 विश्व कप में हुआ पहला बड़ा उलटफेर था। इसके बाद नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिन के दूसरे और ग्रुप डी के मुकाबले में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट के अंतर से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच मेें कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को यूएई ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिन की तीसरे और आखिरी मुकाबले में अमेरिका ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 103 रन बना सकी और अमेरिका ने 93 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। इन तीनों मुकाबलों के बाद आइए जानते हैं कैसा है ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी की अंक तालिका का ताजा हाल।

ग्रुप ए

पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंट्सनेट रन रेट
1भारत22043.050
2पाकिस्तान22040.932
3यूएसए3122-0.031
4नीदरलैंड3122-0.806
5नामीबिया2020-2.884

ग्रुप बी

पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंट्सनेट रन रेट
1श्रीलंका22043.125
2जिंबाब्वे22041.984
3ऑस्ट्रेलिया21121.100
4आयरलैंड2020-2.175
5ओमान2020-4.306

ग्रुप सी

पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंट्सनेट रन रेट
1वेस्टइंडीज22041.625
2स्कॉटलैंड21120.950
3इटली2112-0.352
4इंग्लैंड2112-0.650
5नेपाल2020-1.854

ग्रुप डी

पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंट्सनेट रन रेट
1न्यूजीलैंड22041.919
2दक्षिण अफ्रीका22041.425
3यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमीरात2112-1.030
4अफगानिस्तान2020-0.555
5कनाडा2020-1.526

कल के मैच (14 फरवरी, 2026)

टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो में, दूसरा इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच इडेन गार्डन्स में और तीसरा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article