ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 में अफगानिस्तान की 4 रन के करीबी अंतर से हार के बाद कप्तान मोहम्मद बनी ने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया है। नबी को पिछले टी20 विश्व कप से ठीक पहले राशिद खान की जगह टीम का कप्तान बनाया गया था।
नबी ने ट्विटर के जरिए कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा, हमारा टी20 विश्व कप का सफर खत्म हो गया है। हमारे समर्थकों को ऐसे निराशाजनक परिणाम की आशा नहीं थी। आशानुरूप परिणाम नहीं मिलने से हम भी उतने ही निराश हैं जितने आप हैं।
